Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Report: ‘कॉकटेल 2’ ने बिगाड़ा ‘पेद्दी’ का खेल, जानें ‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘भारत भाग्य विधाता’ का हाल

Box Office Report: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों की कमाई प्रभावित हुई है. राम चरण की 'पेद्दी' ने 17वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. वहीं, दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' ने 9वें शानदार कलेक्शन किया है और दूसरी ओर, कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है.

---विज्ञापन---

Peddi, Bharat Bhhagya Viddhaata, Main Vaapas Aaunga
Peddi, Bharat Bhhagya Viddhaata, Main Vaapas Aaunga

Box Office Report: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज के बाद कई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर असर देखने को मिला है. एक ओर राम चरण और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘पेद्दी’ शानदार प्रदर्शन कर रही थी, लेकिन अब इसके हिंदी वर्जन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है. दूसरी ओर दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला है. आइए जानते हैं कि शनिवार को इन तीनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया.

पेद्दी’ ने शनिवार को कमाए इतने करोड़

सबसे पहले बात करते हैं राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म ने हिंदी में सिर्फ 10 लाख रुपये, कन्नड़ में 1 लाख रुपये, तमिल में 1 लाख रुपये और तेलुगु में 1.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. फिल्म ने 17 दिनों में भारत में 231.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 326.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

‘मैं वापस आऊंगा’ ने शनिवार को किया शानदार कलेक्शन

वहीं, दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 55 प्रतिशत दर्ज की गई. फिल्म ने भारत में अब तक 18.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 32.85 करोड़ रुपये पहुंच गया है.

‘भारत भाग्य विधाता’ का हुआ बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

अब बात करते हैं कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म ने शुक्रवार को सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, शनिवार को इसकी कमाई में मामूली उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 6.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. अगर तुलना करें तो दिलजीत दोसांझ की ‘मैं वापस आऊंगा’ बॉक्स ऑफिस पर ‘भारत भाग्य विधाता’ से काफी आगे चल रही है. इतना ही नहीं, शनिवार के कलेक्शन में भी दोनों फिल्मों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिला.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Cocktail 2 Box Office Collection Day 2: शनिवार को भी शाहिद-कृति और रश्मिका की तिकड़ी ने उड़ाया गर्दा, कर डाली ताबड़तोड़ कमाई

First published on: Jun 21, 2026 07:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola