साउथ और बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ की सक्सेस सेलिब्रेशन से सामने आई तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। इन तस्वीरों में सामंथा हल्के नीले रंग की जींस और सफेद टी-शर्ट में नजर आईं, जिसके बाद फैंस ने दावा करना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट हैं और उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। इस खास मौके पर सामंथा के साथ उनके पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु भी मौजूद थे। हालांकि कपल की ओर से अभी तक प्रेग्नेंसी को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “डेफिनिटली बेबी बंप है”, जबकि दूसरे ने कहा, “बहुत-बहुत बधाई हो सैम।” फिलहाल फैंस सामंथा की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Samantha Ruth Prabhu And Raj Nidimoru Expecting First Child। तस्वीरों में दिखा बेबी बंप, जानिए सबकुछ
सामंथा रूथ प्रभु इन दिनों अपनी कथित प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म 'मां इंटी बंगारम' की सक्सेस पार्टी से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में फैंस को उनका बेबी बंप नजर आया। सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। हालांकि, सामंथा और उनके पति राज निदिमोरु ने अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
---विज्ञापन---
First published on: Jun 21, 2026 01:05 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola