Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘जिगरा देखकर पछतावा हुआ…’ Samay Raina ने उड़ाया Alia Bhatt का मजाक, एक्ट्रेस ने यूं किया रिएक्ट

Entertainment News Live In Hindi: आलिया भट्ट हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में पहुंची थी, जहां पर समय रैना ने जमकर उनका मजाक बनाया. वहीं, कॉकटेल 2 ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 29 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. पेद्दी ने भी बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन ठीक-ठाक कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

Samay Raina-Alia Bhatt
Samay Raina-Alia Bhatt

Entertainment News Live In Hindi: आलिया भट्ट हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘अल्फा’ के प्रमोशन के लिए समय रैना के कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के दूसरे सीजन में पहुंची थीं. वह अपनी को-स्टार शरवरी वाघ के साथ वहां पर पहुंची थी. इस दौरान समय रैना ने आलिया भट्ट का जमकर मजाक उड़ाया. इतना ही नहीं उन्होंने शो के दौरान उनके कांस अपीयरेंस का भी जिक्र किया है और कहा है कि इस बार कैमरा आप पर ही है. इसके अलावा उन्होंने जिगरा फिल्म का भी जिक्र किया.

दरअसल, इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में मस्ती भरे अंदाज में समय रैना ने आलिया भट्ट को रोस्ट किया. उन्होंने एक्ट्रेस से कहा, ” आलिया जी सबसे पहले तो मुझे यकीन ही नहीं हो रहा है कि आप यहां हैं. इस पर आलिया ने जवाब दिया, ” हां मुझे अभी थोड़ा पछतावा हो रहा है.” आलिया की बातें सुनते ही समय ने तुरंत जवाब दिया और कहा, ” मैंने भी जिगरा देखकर पछतावा किया था.” समय की यह बात सुनकर आलिया अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.

---विज्ञापन---

लेकिन आलिया समय की बात सुनकर चुप नहीं हुईं और जवाब देते हुए कहा, ” कम से कम तुमने पिक्चर देखी. मेरी फिल्म में योगदान देने के लिए तुम्हारा शुक्रिया.” इसके बाद समय ने आगे कहा, ” लेकिन सच कहूं तो आलिया जी आपके बगल में बैठकर मैं बहुत नर्वस हूं, क्योंकि मैं बहुत बड़ा फैन हूं… आपके हसबैंड का.”

कॉकटेल 2′ ने दो दिनों में किया इतना कलेक्शन

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म कॉकटेल 2 सिनेमाघरों में 19 जून को रिलीज हो गई है. फिल्म ने दो दिनों में शानदार कलेक्शन कर लिया है. मूवी ने ओपनिंग डे पर 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और दूसरे दिन 16.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं, दो दिनों में फिल्म ने भारत में 29.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

पेद्दी ने 17वें दिन कमाए इतने करोड़

इसके अलावा राम चरण स्टारर फिल्म पेद्दी ने रिलीज के 17वें दिन 1.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है और इसने भारत में 17 दिनों में 231.45 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसका कुल कारोबार 326.86 करोड़ रुपये पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

09:53 (IST) 21 Jun 2026
Entertainment Live News: The Kerala Stor 2 का टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Father's Day Special: 21 जून को फादर्स डे मनाया जा रहा है और दुनियाभर में लोग अपने पिता के साथ इस खास दिन को मना रहे हैं. अगर आप भी अपने पिता का यह दिन यादगार बनाना चाहते हैं और उनके साथ कुछ अच्छा समय बिताने की योजना बना रहे हैं, तो ओटीटी पर कई बेहतरीन बॉलीवुड फिल्में मौजूद हैं, जिन्हें आप साथ बैठकर देख सकते हैं. ये फिल्में पिता के प्यार, त्याग और बच्चों के साथ उनके अनमोल रिश्ते को बेहद खूबसूरती से दर्शाती हैं. आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर...

08:50 (IST) 21 Jun 2026
Entertainment Live News: The Kerala Stor 2 का टीजर रिलीज, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 9वें दिन यानी शनिवार को 4.35 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. फिल्म ने भारत में अब तक 18.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. दूसरी ओर कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म ने 9 दिनों में भारत में 6.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है.

First published on: Jun 21, 2026 08:43 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola