Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Katrina Kaif के देवर का टूटा दिल, Sharvari Wagh की सक्सेस से जलन में Sunny Kaushal खुद तोड़ा रिश्ता?

बॉलीवुड अभिनेता सनी कौशल और अभिनेत्री शरवरी वाघ के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के अलग होने की अटकलों ने फैंस को हैरान कर दिया है। इंटरनेट पर इस कथित ब्रेकअप को लेकर कई तरह की थ्योरीज़ भी सामने आ रही हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 19, 2026 18:22
Share :
Sunny Kaushal- Sharvari Wagh

बॉलीवुड अभिनेता सनी कौशल और अभिनेत्री शरवरी वाघ के ब्रेकअप की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों के अलग होने की अटकलों ने फैंस को हैरान कर दिया है। इंटरनेट पर इस कथित ब्रेकअप को लेकर कई तरह की थ्योरीज़ भी सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी और शरवरी ने साल 2025 की शुरुआत में ही अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया था। हालांकि, दोनों की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसी वजह से सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों के करियर में बढ़ते अंतर ने उनके रिश्ते को प्रभावित किया। जहां शरवरी लगातार अपने करियर में सफलता हासिल कर रही थीं, वहीं सनी कौशल का करियर अपेक्षित रफ्तार नहीं पकड़ सका। इसी के चलते रिश्ते में असुरक्षा और मतभेद बढ़ने की बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि सनी कौशल और शरवरी वाघ की पहली मुलाकात साल 2020 में कबीर खान की वेब सीरीज द फॉरगॉटन आर्मी – आजादी के लिए के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनका रिश्ता शुरू हुआ। लंबे समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को निजी रखा, लेकिन समय के साथ उनके डेटिंग की खबरें सामने आने लगीं। फिलहाल, ब्रेकअप की खबरों और उससे जुड़े कारणों को लेकर केवल अटकलें लगाई जा रही हैं। सच क्या है, इसका जवाब केवल सनी और शरवरी ही दे सकते हैं।

First published on: Jun 19, 2026 06:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola