Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Actor and Comedian Sleeping On Ganga Ghat,आम लोगों के बीच फुटपाथ पर आराम,वीडियो देख फैंस हुए हैरान

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया शो, फिल्म या कॉमिक किरदार नहीं, बल्कि उनकी सादगी है। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jun 19, 2026 18:45
Share :
Sunil Grover

टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि इस बार वजह उनका कोई नया शो, फिल्म या कॉमिक किरदार नहीं, बल्कि उनकी सादगी है। सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। आमतौर पर फिल्म और टीवी सितारों को लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है, लेकिन सुनील ग्रोवर ने अपने हालिया वीडियो से लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल वीडियो में वह किसी आलीशान होटल या रिसॉर्ट में नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच फुटपाथ पर आराम करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो खुद सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह ऋषिकेश के गंगा घाट के पास दिखाई देते हैं। आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ है और उन्हीं के बीच सुनील एक चादर ओढ़कर फुटपाथ पर लेटे हुए नजर आते हैं। खास बात यह है कि वहां मौजूद कई लोगों को शायद इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि उनके बीच एक मशहूर अभिनेता मौजूद है। वीडियो शेयर करते हुए सुनील ने कैप्शन में लिखा, “तारे जमीन पर।” इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस उनकी सादगी और जमीन से जुड़े स्वभाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने उन्हें “बेहतरीन इंसान” और “फेवरेट कलाकार” बताया। वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील ग्रोवर ने ‘गुत्थी’ और ‘डॉ. मशहूर गुलाटी’ जैसे किरदारों से घर-घर में पहचान बनाई। आज भी वह फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं। उनका यह वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि लोकप्रियता के बावजूद वह अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।

First published on: Jun 19, 2026 06:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola