Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Father’s day पर Yash ने दिया फैंस को बड़ा सरप्राइज, अनाउंस की Toxic की रिलीज डेट

यश स्टारर फिल्म 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से इसे टाल दिया गया था. वहीं अब यश ने इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है.

---विज्ञापन---

Toxic Release Date
Toxic Release Date

Toxic Release Date: यश स्टारर फिल्म ‘टॉक्सिक’ साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. बीते दिनों फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया. तभी से दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. पहले यह फिल्म जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कुछ कारणों से इसकी रिलीज टाल दी गई. अब फादर्स डे के खास मौके पर यश ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. आइए जानते हैं कि यह फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी.

इस दिन रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’

दरअसल, यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘टॉक्सिक’ का नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपने पिता का सम्मान….Toxic दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26-08-2026 से.” यानी ‘टॉक्सिक’ अब दुनियाभर के सिनेमाघरों में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

‘टॉक्सिक’ से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’

टॉक्सिक से पहले सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. ऐसे में फिलहाल ‘टॉक्सिक’ का किसी बड़ी फिल्म से बॉक्स ऑफिस क्लैश होता नजर नहीं आ रहा है.

लोगों के बीच दिखी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट

फिल्म की नई रिलीज डेट सामने आने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. सोशल मीडिया पर लगातार यूजर्स पोस्ट पर कमेंट कर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “Finally!” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “Daddy Is Home On Father’s Day.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “आखिरकार रिलीज डेट का इंतजार खत्म हुआ.”

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार

बता दें कि ‘टॉक्सिक’ का निर्देशन गीता मोहनदास कर रही हैं. फिल्म में यश के अलावा नयनतारा, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. खास बात यह है कि इस फिल्म में यश डबल रोल में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- 12 साल बड़ी थी इस एक्टर की पहली पत्नी, इटालियन गर्लफ्रेंड से छिपाया था गहरा राज, फिर बॉलीवुड की टॉप हसीना से रचाई दूसरी शादी

First published on: Jun 21, 2026 01:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola