एंटरटेनमेंट और डिजिटल दुनिया से एक के बाद एक दुखद खबरें सामने आ रही हैं। दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के गम के बीच अब 23 साल की मशहूर यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। छवि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग थी। इंस्टाग्राम पर उनके 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, छवि अपने परिवार के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए जा रही थीं। मंगलवार सुबह मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में उनकी कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि छवि और उनकी मां सारिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छवि के पिता, कार चालक और एक अन्य रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को NHAI की एंबुलेंस से नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। छवि की अचानक मौत की खबर से उनके परिवार और फैंस के बीच मातम पसरा है। सोशल मीडिया पर फैंस नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और परिवार को इस मुश्किल घड़ी में हिम्मत देने की दुआ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
23 साल की मशहूर इंफ्लुएंसर की मौत, जवान बेटी के साथ मां की भी दर्दनाक मौत, ‘काल’ बना सड़क हादसा !
एंटरटेनमेंट और डिजिटल दुनिया से एक के बाद एक दुखद खबरें सामने आ रही हैं। दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली के निधन के गम के बीच अब 23 साल की मशहूर यूट्यूबर और इंफ्लुएंसर छवि वार्ष्णेय की दर्दनाक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है।
First published on: Aug 26, 2026 03:59 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola