Thursday, 27 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Toxic Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन भी चला सुपरस्टार यश का जादू, 113 करोड़ के पार पहुंची ‘टॉक्सिक’ की कमाई

Toxic Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पहले दिन 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई की.

Toxic Box Office Collection Day 2

Toxic Box Office Collection Day 2: सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. ओपनिंग डे पर फिल्म ने 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया. वहीं दूसरे दिन भी इसकी शानदार कमाई जारी है. आइए जानते हैं दूसरे दिन ‘टॉक्सिक’ ने कितनी कमाई की.

पहले दिन ‘टॉक्सिक’ ने मचाया कहर

26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने ओपनिंग डे पर 101.10 करोड़ की नेट कमाई की, जिससे फिल्म टोटल ग्रॉस कलेक्शन 120.75 करोड़ रुपये हो गया. ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा में फिल्म ने सबसे ज्यादा 55 करोड़ रुपये बटोरे. इसके बाद कन्नड़ में इसने 23.30 करोड़ कमाए. वहीं तेलुगू भाषा में फिल्म ने 16 करोड़ और तमिल में 5.50 करोड़ और मलयालम भाषा में 1.30 करोड़ कमाए. पहले दिन इसका ओवरसीज कलेक्शन 20 करोड़ रहा. इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड पहले दिन का कलेक्शन 140.75 करोड़ रुपये रहा.

---विज्ञापन---

दूसरे दिन की कमाई

अब बात करें दूसरे दिन की तो अब तक, ‘टॉक्सिक’ ने ₹14.31 करोड़ की नेट कमाई की है. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹137.64 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹115.41 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो ‘टॉक्सिक’ के जरिए यश ने 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यश के साथ नयनतारा, हुमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी गोवा के गैंगस्टर्स के आपसी संघर्ष की कहानी दिखाती है.

---विज्ञापन---

First published on: Aug 27, 2026 07:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola