Hina Khan Dholk Video: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों अपनी छोटी बहन की शादी को लेकर बहुत ही खुश हैं. इसी बीच हिना खान का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है. जिसमें हिना ढोलकी बजाते हुए लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है. हिना ने ऐसा माहौल बनाया कि हर कोई झूमने पर मजबूर हो गया. बताया जा रहा है कि बहन की शादी की खुशी में हिना खान खुद को रोक नहीं पाई और ढोलकी लेकर बैठ गई.
इस वीडियो को हिना खान ने खुद अपने फैंस के साथ शेयर किया. जिसे देखते ही देखते खूब प्यार मिलने लगा. दिलचस्प बात ये है कि हिना के चाहने वालों और बहन के ससुराल वालों की डिमांड पर एक्ट्रेस ने एक बार फिर ढोलकी बजाई है. इस बार तो उन्होंने कश्मीरी गाना भी गाया और अपने देसी अंदाज से पूरी महफिल ही लूट ली. वीडियो में हिना की खुशी साफ नजर आ रही है. हिना का यह अंदाज उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है.