Akanksha Chamola on Gaurav Khanna: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने जब से रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ के प्रीमियर में बताया वो और गौरव खन्ना से तलाक ले रहे हैं. तब से ही आकांक्षा लगातार खबरों की हेडलाइन बन रही है. नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में भी आकांक्षा ने अपनी जिंदगी के कई खुलासे किए हैं. ‘लॉक अप 2’ में रहते हुए आकांक्षा चमोला ने अपने पति गौरव को लेकर कई कमेंट किए, जिसके लिए सोशल मीडिया पर अभी तक उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि, अब आकांक्षा चमोला ने भी इन ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. इसके साथ ही उन्होंने गौरव खन्ना को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है.
ऐसा कुछ नहीं हुआ…
आकांक्षा चमोला ने ‘लॉक अप 2’ में गौरव खन्ना के आने को लेकर कहा था कि वो शो में गौरव के बजाय अपने माता-पिता या अपने कुत्ते को देखना पसंद करतीं. हाल ही में आकांक्षा चमोला ने जूम को दिए एक इंटरव्यू में अपने इस बयान को लेकर कहा, ‘उस समय मेरा गौरव से तलाक हो रहा था, इसलिए मैं नहीं चाहती थी कि जिससे आप अलग हो रहे हैं, वह आकर आपका साथ दे. क्योंकि आपको नहीं पता है ना, कि वे किस इरादे से आए हैं. वो अपना नाम साफ करने के लिए वहां (लॉक अप 2) आए थे. वो मेरा साथ देने नहीं आए थे क्योंकि उन्होंने मुझे ऐसी कोई जानकारी नहीं दी. जिससे मुझे लगे कि ‘मैं खेल में बहुत अच्छा कर रही हूं. नहीं, ऐसा कुछ नहीं हुआ था.’

इसमें सिलेक्टिव मत बनो…
आकांक्षा ने आगे कहा, ‘हर बात पर इतनी मौरल पुलिसिंग मत करो और अगर करनी ही है तो हर बात पर करो. सिलेक्टिव तौर पर मत करो. गौरव से तलाक लेने पर उसकी सराहना करो, लेकिन उसने गौरव को अपने माता-पिता के बराबर दर्जा दिया है. सिर्फ गौरव खन्ना के नाम पर नाराज मत हो. मीन-मेख मत निकालो. अगर तुम मुझ पर नीचा दिखाना ही चाहते हो, तो दिखाओं. लेकिन फिर सिलेक्टिव मत बनो. अगर तुम मुझे पीट-पीट कर मारना चाहते हो, तो सही कारणों से मारो. इसमें सिलेक्टिव मत बनो. मैं यही कह रही हूं. अगर मैं गलत हूं तो माफी मांगने को तैयार हूं, लेकिन मुझे साबित करके दिखाओ कि मैं गलत हूं.’