Thursday, 2 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Superstar’s Marriage EXPOSED? “बच्चों के लिए जीती हूं..” टूट कर बिखर गई Star wife !

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर वन' गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी हैं सुनीता के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में किए गए बेबाक खुलासे, जिन्होंने उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jul 2, 2026 13:21
Share :
Govinda-Sunita Ahuja

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह बनी हैं सुनीता के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में किए गए बेबाक खुलासे, जिन्होंने उनकी शादीशुदा जिंदगी को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है। शो में को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने सुनीता से उनके पुराने इंटरव्यू में किए गए चीटिंग वाले बयान पर सवाल किया। इस पर सुनीता ने शांत लेकिन भावुक अंदाज में कहा कि अगर शुरुआत से ही ऐसा होता आया है, तो अब इस उम्र में वह इसे लेकर खुद को परेशान नहीं करना चाहतीं। उन्होंने कहा, “हीरो हैं, तो आप कुछ नहीं कह सकते। अब सोचूंगी तो मेरी डायबिटीज ही बढ़ेगी। जैसा चल रहा है, चलने दो।” जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात का बुरा नहीं लगता, तो सुनीता ने जवाब दिया, “मैं अपने बच्चों के लिए जीती हूं।” वहीं, गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी को रोका नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी बताया कि दोनों अलग-अलग घरों में रहते हैं। गोविंदा के घर पर अक्सर लोगों का आना-जाना रहता है, जबकि उन्हें अपने घर में शांति और प्राइवेसी पसंद है। सुनीता के इन बयानों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। उनके भावुक कन्फेशन ने कई फैंस को हैरान कर दिया, वहीं कुछ लोगों ने उनकी मजबूती और स्पष्टवादिता की भी सराहना की। हालांकि, गोविंदा की ओर से इन बयानों पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

First published on: Jul 02, 2026 01:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola