Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Batwara 1947 Trailer Release: 1947 के बंटवारे का दर्द बयां करती कहानी, सनी देओल-शबाना आजमी की हिंदू-मुस्लिम लड़ाई में दिखी इंसानियत की मिसाल

राजकुमार संतोषी की फिल्म 'बंटवारा 1947' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा स्टारर यह फिल्म 1947 के बंटवारे के दर्द, इंसानियत और उम्मीद की कहानी दिखाती है.

---विज्ञापन---

Batwara 1947 Trailer Out: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें किरदारों ने अपने-अपने रोल को जीवंत कर दिया है, आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का डायरेक्शन राजकुमार संतोषी ने किया है, जिसमें भारत-पाकिस्तान बंटवारे के दर्दनाक कहानी को बड़े ही भावुक ढंग से दिखाया गया है. ट्रेलर में बिछाव, हिंसा और नफरत के बीच इंसानियत की ऐसी झलक देखने को मिली, जो दर्शकों को आंखों का नम कर गई.

फिल्म का ट्रेलर

फिल्म की कहानी साल 1947 के बंटवारे के समय पर आधारित है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे एक खुशहाल परिवार हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से बिखर जाता है. जो लोग कभी एक-दूसरे के साथ रहते थे, वही हालात बदलने पर अलग होने को मजबूर हो जाते हैं. हालांकि फिल्म सिर्फ बंटवारे की त्रासदी नहीं दिखाती, बल्कि यह भी बताती है कि सबसे मुश्किल दौर में भी इंसानियत जिंदा रह सकती है.

---विज्ञापन---

ट्रेलर में दिखा विभाजन का दर्द

ट्रेलर में सनी देओल एक मजबूत और ईमानदार शख्स के किरदार में नजर आ रहे हैं, जो हर हाल में अपने उसूलों पर कायम रहता है. वहीं शबाना आजमी एक समझदार बुजुर्ग महिला की भूमिका निभा रही हैं, जिनका किरदार पूरी कहानी की भावनात्मक ताकत बनकर उभरता है. प्रीति जिंटा भी लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. वह ऐसी महिला के रोल में हैं, जो बुरे से बुरे हालात में भी अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश करती है.

क्या है ट्रेलर की खासियत?

ट्रेलर की सबसे बड़ी खासियत इसकी भव्यता और इमोशनल ट्रीटमेंट है. बड़े पैमाने पर फिल्माए गए सीन्स, बंटवारे के दर्द को महसूस कराने वाले पल और कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस इसे खास बनाती है. ट्रेलर यह मैसेज भी देता है कि धर्म और नफरत से ऊपर इंसानियत होती है और उम्मीद कभी नहीं छोड़नी चाहिए.

किरदारों ने जीता दिल

फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी और प्रीति जिंटा के अलावा करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर साथ आई है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त एक्साइठमेंट है.

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी फिल्म?

‘बंटवारा 1947’ को आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाया गया है. फिल्म का म्यूजिक ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म को आमिर खान और अपरणा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 14 अगस्त यानी पार्टिशन डे के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

First published on: Jul 28, 2026 02:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola