गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका बयान नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल बहन हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में सुनीता एक महिला के साथ नजर आईं, जिसे देखकर लोग पूरी तरह कन्फ्यूज हो गए। पहली नजर में ऐसा लगा जैसे सुनीता ने नया हेयरकट लिया हो, लेकिन बाद में पता चला कि वो उनकी बड़ी बहन हैं। दोनों की शक्ल इतनी ज्यादा मिल रही थी कि सोशल मीडिया पर यूजर्स उन्हें जुड़वां बहनें बताने लगे। पैपराजी ने भी तुरंत सवाल पूछ डाले, जिस पर सुनीता ने हंसते हुए कहा, “हम दोनों एक ही मां की बेटियां हैं, इसलिए चेहरे मिलते हैं।” वीडियो वायरल होते ही मजेदार रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई। एक यूजर ने लिखा, “बस 19-20 का फर्क है।” वहीं दूसरे ने कहा, “गोविंदा जी अब असली सुनीता को पहचानेंगे कैसे?” अब ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।
---विज्ञापन---
Govinda Fans Left Confused After Wife’s Lookalike Goes Viral। लोगों का ‘चकराया’ सिर ! देखिए Video
सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनके साथ दिखी महिला को लोग उनकी जुड़वां बहन समझ बैठे। बाद में सुनीता ने खुलासा किया कि वो उनकी बड़ी बहन हैं। दोनों की शक्ल इतनी मिलती है कि यूजर्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने कहा, “बस 19-20 का फर्क है।”
First published on: Jun 09, 2026 02:02 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola