Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

अस्पताल के बेड पर इमोशनल हुई टीवी एक्ट्रेस, रोते हुए सामने आया वीडियो

TV Actress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ने अस्पताल के बेड से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Jun 30, 2026 01:48
Share :

TV Actress: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जैसमीन भसीन इस समय दुबई के अस्पताल में भर्ती हैं. दुबई में अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट करने पहुंची जैसमीन अपने बर्थडे पार्टी से पहले ही अस्पताल के बेड पर पहुंच गई. एक्ट्रेस के अस्पताल में एडमिट होने की खबर किसी और ने नहीं, बल्कि खुद जैसमीन के बॉयफ्रेंड अली गोनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की. अब खुद जैसमीन भसीन ने हॉस्पिटल से अपनी हेल्थ का अपडेट बताते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

इस वीडियो में जैसमीन ने कहा कि ‘हाय दोस्तों, मुझे बहुत अफसोस है कि मैं आप सभी के प्यारे मैसेजेस और पोस्ट का जवाब नहीं दे पाई. लेकिन जैसा कि मैंने पहले बताया था, मेरा जन्मदिन वैसा नहीं बीता जैसा हमने सोचा था. अब मेरी तबीयत पहले से काफी बेहतर है, और उम्मीद है कि मैं जल्द ही वापस आऊंगी.’ इस दौरान जैसमीन इमोशनल हो गईं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Jun 30, 2026 01:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola