गणपति उत्सव की शुरुआत के साथ ही बॉलीवुड सितारों के घर बप्पा के स्वागत का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बार खान परिवार भी गणपति बप्पा की भक्ति में डूबा नजर आया। बप्पा की स्थापना सोहेल खान के घर हुई, जहां परिवार की महिलाओं ने पूरे रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ गणपति का स्वागत किया। सामने आए वीडियो में सोहेल खान की बहनें अर्पिता खान और अलवीरा खान बप्पा को लेकर भाई के घर पहुंचती दिखाई दे रही हैं। वहीं परिवार की सबसे बड़ी सदस्य सलमा खान ने बप्पा की आरती उतारी और पूजा में हिस्सा लिया। इस दौरान नारियल भी फोड़ा गया। खान परिवार की इन तस्वीरों और वीडियोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस दौरान अर्पिता और अलवीरा अपनी मां सलमा खान का खास ध्यान रखती नजर आईं। मां-बेटियों के बीच का प्यार देखकर फैंस इमोशनल भी हो गए। खान लेडीज इस मौके पर इंडियन अटायर में बेहद खूबसूरत नजर आईं। अब फैंस को सलमान खान के आने का इंतजार है। गणपति उत्सव में सलमान की मौजूदगी अक्सर चर्चा में रहती है। ऐसे में फैंस देखना चाहते हैं कि क्या भाईजान इस बार सोहेल के घर बप्पा के दर्शन करने पहुंचेंगे। वहीं, परिवार के मुखिया सलीम खान की सेहत को लेकर भी परिवार हाल के दिनों में चिंतित रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेन हेमरेज के बाद उनका इलाज चला था और अब उनकी सेहत में सुधार बताया जा रहा है।
---विज्ञापन---
Salman Khan के घर विराजे बप्पा, मां Salma Khan ने की आरती! Arpita-Alvira ने किया गणपति का स्वागत
गणपति उत्सव पर सोहेल खान के घर बप्पा का भव्य स्वागत हुआ। अर्पिता खान और अलवीरा खान बप्पा को लेकर भाई के घर पहुंचीं, जहां सलमा खान ने आरती उतारी और पूजा में हिस्सा लिया। मां का ध्यान रखतीं दोनों बेटियों का वीडियो फैंस को भावुक कर रहा है। अब सभी को सलमान खान के आने का इंतजार है, क्योंकि गणपति उत्सव में उनकी मौजूदगी अक्सर चर्चा में रहती है। वहीं, सलीम खान की सेहत में सुधार बताया जा रहा है।
First published on: Sep 14, 2026 05:20 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola