Monday, 6 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sohail Khan Reveals the Truth Behind Salim Khan’s Critical Condition। टूटकर बिखर गए थे Salman Khan

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की खराब तबीयत ने कुछ महीने पहले पूरे खान परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था। अब पहली बार सोहेल खान ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने परिवार को साफ शब्दों में कहा था कि उनके पिता की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें खोने का खतरा भी हो सकता है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Jul 6, 2026 11:27
Share :
Salman Khan

बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान की खराब तबीयत ने कुछ महीने पहले पूरे खान परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया था। अब पहली बार सोहेल खान ने उस मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि डॉक्टरों ने परिवार को साफ शब्दों में कहा था कि उनके पिता की हालत बेहद नाजुक है और उन्हें खोने का खतरा भी हो सकता है। इन दिनों अमेजन के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे सोहेल ने बताया कि सलीम खान की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत इतनी गंभीर थी कि वह सेमी-कोमा में चले गए और कुछ समय तक वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रहे। उस दौरान सोहेल लगभग हर समय अस्पताल में अपने पिता के साथ मौजूद रहे। सोहेल के मुताबिक, डॉक्टरों की चेतावनी सुनते ही पूरा परिवार भावुक हो गया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने उन्हें जिंदगी की अनिश्चितता का एहसास कराया और यह समझाया कि अपनों के साथ बिताया गया हर पल सबसे कीमती होता है। अब वह अपने माता-पिता के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करते हैं। बता दें कि 17 फरवरी 2026 को ब्रेन हैमरेज के बाद सलीम खान को आईसीयू में भर्ती किया गया था, जहां उनका लगातार इलाज चला। इस दौरान सलमान खान समेत पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद रहा। आमिर खान, संजय दत्त और जावेद अख्तर सहित कई करीबी भी उनका हालचाल जानने पहुंचे। इलाज के बाद सलीम खान की तबीयत में लगातार सुधार हुआ और अब वह स्वस्थ हैं।

First published on: Jul 06, 2026 11:27 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola