Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

कैंसर से जंग के बीच दीपिका कक्कड़ का कमबैक, शोएब ने कही दिल की बात

Dipika Kakar: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहीं दीपिका कक्कड़ म्यूजिक वीडियो से एक्टिंग में वापसी कर रही हैं. पति शोएब इब्राहिम द्वारा डायरेक्टेड इस गाने 'मेहंदी से लिख दे मेरा नाम' की रिलीज से पहले शोएब ने इमोशनल नोट शेयर किया है.

dipika kakar comeback with music video
dipika kakar comeback with music video

Dipika Kakar: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) अपनी जिंदगी की सबसे कठिन लड़ाई यानी कैंसर से जंग लड़ते हुए स्क्रीन पर धमाकेदार कमबैक करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. सालों बाद दीपिका एक बेहद खूबसूरत म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं, जिसे किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने ही डायरेक्ट किया है. गाने की रिलीज से ठीक पहले शोएब ने सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपनी दिल की बात बयां की है.

कैंसर के बीच स्क्रीन पर कमबैक

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर से गुजरने के बाद अब काम पर फोकस कर रहे हैं. कैंसर से लड़ते हुए दीपिका सालों बाद एक बार फिर फैंस का दिल जीतने स्क्रीन पर आ रही हैं. ‘मेहंदी से लिख दे मेरा नाम’ (Mehndi Se Likhe De Mera Naam) टाइटल वाले इस गाने के टीजर में दीपिका ब्लू कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

शोएब का बेहद इमोशनल पोस्ट

गाना रिलीज होने से ठीक पहले शोएब ने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह गाना मेरे लिए हमेशा स्पेशल रहेगा, क्योंकि यह दीपिका के कमबैक का हिस्सा है. मैं हर फ्रेम में उनकी वापसी को सबसे खूबसूरत और सच्चा दिखाना चाहता था. मैं बहुत नर्वस और एक्साइटेड था, कई बार खुद पर शक भी हुआ लेकिन मैंने अपना 100% दिया है.”

6 अक्टूबर को रिलीज होगा गाना

शोएब इब्राहिम ने आगे बताया कि यह गाना 6 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे ‘कलाब एंटरटेनमेंट’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज होने जा रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस प्यार से उन्होंने पूरी टीम के साथ इसे बनाया है, फैंस को भी यह गाना उतना ही पसंद आएगा.

---विज्ञापन---

दीपिका की दो सर्जरी और इम्यूनो

बता दें कि दीपिका कक्कड़ पिछले काफी समय से अपनी सेहत को लेकर मुश्किलों में हैं. वे कैंसर से जूझ रही हैं और अब तक उनकी दो बार सर्जरीज हो चुकी हैं. फिलहाल उनका इम्यूनोथेरेपी ट्रीटमेंट चल रहा है, लेकिन वे पूरी हिम्मत और पॉजिटिविटी के साथ इस बीमारी का मुकाबला कर रही हैं.

बिजनेस और एक्टिंग में एक्टिव

तबीयत खराब होने के बावजूद दीपिका का जज्बा कम नहीं हुआ है. वे न सिर्फ अपने बिजनेस को संभाल रही हैं, बल्कि एक्टिंग की दुनिया में वापसी करके यह साबित कर रही हैं कि हिम्मत से हर जंग जीती जा सकती है. उनके इस जज्बे को देख फैंस और सेलेब्स लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 05, 2026 11:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola