सलमान खान के भाई और अभिनेता सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो ‘द अलायंस’ में नजर आ रहे हैं। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाले सोहेल लगातार अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों को लेकर चर्चा में हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनका इमोशनल पक्ष देखने को मिला। दरअसल, घर के अंदर डॉली जावेद और कुशाल टंडन के बीच हुई तीखी बहस और गाली-गलौज से सोहेल काफी परेशान नजर आए। उन्होंने कहा कि उनके परिवार में कभी कोई ऊंची आवाज में बात नहीं करता और न ही दोस्तों के बीच इस तरह का व्यवहार होता है। सोहेल ने यह भी कहा कि शो में जिस तरह का माहौल बन रहा है, वह उनके लिए बिल्कुल नया है। उन्होंने कहा कि अगर आगे भी ऐसा ही माहौल रहा तो शो का माहौल खराब हो जाएगा, क्योंकि वह यहां नए लोगों से मिलने और दोस्ती करने आए थे। इसी बीच सोहेल की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शो में शामिल हो चुकी हैं। दोनों का तलाक हो चुका है, लेकिन आज भी वे अपने बच्चों की को-पैरेंटिंग साथ मिलकर कर रहे हैं। हाल ही में सोहेल ने अपनी शादी टूटने की जिम्मेदारी भी खुद पर लेते हुए कहा था कि रिश्ते में जो भी गलतियां हुईं, उनकी पूरी जिम्मेदारी उनकी है। अब दर्शकों की नजर इस बात पर है कि शो में सीमा और सोहेल की बॉन्डिंग कैसी रहेगी और क्या दोनों मिलकर गेम खेलते नजर आएंगे।
---विज्ञापन---
Salman Khan के भाई Sohail Khan का हुआ Emotional Breakdown,सताई परिवार की याद।Alliance में छलका दर्द!
सलमान खान के भाई और अभिनेता सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो 'द अलायंस' में नजर आ रहे हैं। शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने वाले सोहेल लगातार अपनी पर्सनल लाइफ और बयानों को लेकर चर्चा में हैं। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में उनका इमोशनल पक्ष देखने को मिला।
First published on: Jul 09, 2026 04:45 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola