Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

मां के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची Shilpa Shetty, भक्ति में लीन आईं नजर

Shilpa Shetty: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस समय उत्तर प्रदेश में हैं। जहां वो अपनी मां के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए पहुंची हैं। इसकी वीडियो शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रही है। शिल्पा ने किए काशी विश्वनाथ मंदिर […]

Edited By : Sumit Kumar | Updated: Nov 13, 2022 14:23
Share :
Shilpa Shetty

Shilpa Shetty: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इस समय उत्तर प्रदेश में हैं। जहां वो अपनी मां के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए पहुंची हैं। इसकी वीडियो शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रही है।

शिल्पा ने किए काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन

शिल्पा शेट्टी इस समय अपनी मां के साथ उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के लिए पहुंची हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम (@theshilpashetty) पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी मां के साथ भीड़-भाड़ वाली जगह में बैठी नजर आ रही हैं। उन्होंने बाबा विश्वनाथ की विधि-विधान के साथ पूजा की और दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुईं। वीडियो में शिल्पा चेहरे पर मास्क लगाए नजर आ रही हैं।

फैंस के साथ खिंचवाई सेल्फी

शिल्पा के काशी पहुंचने पर उनके प्रशंसकों के भीड़ लग गए। लेकिन एक्ट्रेस ने फैंस को निराश न करते हुए वहां मौजूद प्रशंसकों के आग्रह पर चेहरे से मास्क हटाकर हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने लोगों के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। शिल्पा शेट्टी पहले भी कई बार काशी घूमने के लिए जा चुकी हैं। इसके साथ ही वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।

शिल्पा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में दिखाई देंगी। शिल्पा आखिरी बार शब्बीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आई थीं।

First published on: Nov 13, 2022 02:23 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.