Monday, 16 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

ना मांग में सिंदूर… ना मंगलसूत्र…, शादी के 13 दिन बाद ऐसे लुक में दिखीं Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu: साउथ स्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को शादी के 13 दिन बाद ही सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Dec 14, 2025 16:05
Share :

Samantha Ruth Prabhu: साउथ स्टार एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में बनी हुई हैं. एक्ट्रेस ने 1 दिसंबर को राज निदिमोरु के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर सभी को हैरान कर दिया था. दोनों के शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. नई नवेली दुल्हन बनी सामंथा की शादी को 13 दिन हो गए हैं. वहीं, इस बीच सामंथा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है. इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि इंटरनेट पर सामने आया उनका यह नया लुक है.

दरअसल, सामंथा को बीती रात यानी कि 13 दिसंबर को अपने पति राज के साथ शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. बताया जा रहा है कि ये कपल शादी के बाद गोवा में अपना हनीमून मनाकर वापस लौट रहे थे. इस दौरान उनके हाथों में चूड़ियां, मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र कुछ भी नहीं था. जैसे ही उनका ये एयरपोर्ट सोशल मीडिया पर आया, लोग उन्हें ट्रोल करने लगे. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Dec 14, 2025 04:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो