Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Salman Khan ने दिया हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब! एक वीडियो ने मचाई हलचल! भाईयों के बीच दरार का खुलासा!

पिछले कुछ दिनों से सलमान खान और अरबाज खान के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं। अरबाज का कुछ फैमिली फंक्शन से गायब रहना और एक इवेंट में सलमान को लेकर सवाल पूछे जाने पर अचानक स्टेज छोड़ देना, इन सबने फैंस के मन में खान भाइयों के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Oct 6, 2026 17:53
Share :
Salman Khan

पिछले कुछ दिनों से सलमान खान और अरबाज खान के रिश्ते को लेकर कई तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं। अरबाज का कुछ फैमिली फंक्शन से गायब रहना और एक इवेंट में सलमान को लेकर सवाल पूछे जाने पर अचानक स्टेज छोड़ देना, इन सबने फैंस के मन में खान भाइयों के रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे। गणपति सेलिब्रेशन में भी अरबाज के नजर नहीं आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों भाइयों के बीच अनबन की चर्चाएं तेज हो गई थीं। हालांकि, अब सलमान खान ने बिना कुछ कहे ही इन सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है। दरअसल, सलमान खान अपने भाई अरबाज खान के घर उनकी बेटी सिपारा के पहले जन्मदिन के मौके पर पहुंचे। भाईजान की मौजूदगी ने साफ कर दिया कि खान परिवार के रिश्तों को लेकर चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। सलमान हमेशा की तरह अपने डैशिंग अंदाज में नजर आए और भतीजी के खास दिन का हिस्सा बने। सिपारा के जन्मदिन पर पूरा खान परिवार भी एक साथ नजर आया। सलीम खान, सलमा खान, हेलेन, सोहेल खान, अर्पिता खान, अलवीरा खान और सिपारा के बड़े भाई अरहान खान समेत परिवार के कई सदस्य इस जश्न में शामिल हुए। वहीं सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी सिपारा को बधाई देने पहुंचीं। ऐसे में सिपारा का पहला जन्मदिन खान परिवार के लिए बेहद खास रहा। सलमान और अरबाज की साथ मौजूदगी ने फैंस को भी राहत दी और दोनों भाइयों के बीच अनबन की तमाम चर्चाओं पर विराम लग गया।

First published on: Oct 06, 2026 05:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola