Tuesday, 6 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपने डैशिंग लुक में लौटे सलमान खान, लाडली भतीजी की बर्थडे पार्टी में लूटी लाइमलाइट

Salman Khan Dashing Look: अरबाज खान और शूरा की बेटी सिपारा खान का पहला जन्मदिन मनाया गया, जिसमें चाचा सलमान खान और दादा सलीम खान समेत पूरा परिवार पहुंचा. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 6, 2026 18:16
Share :

Salman Khan Dashing Look: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा अपने माता-पिता और भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ अपने बॉन्ड को लेकर खबरों में रहते हैं. कुछ महीने पहले उन्होंने अपने छोटे भाई सोहेल को उनके वैवाहिक जीवन की परेशानियों से बाहर निकलने में मदद की थी. लेकिन पिछले कुछ दिनों से सलमान खान और अरबाज खान के रिश्ते को लेकर खबरें आ रही थीं कि दोनों भाइयों के बीच किसी न किसी बात को लेकर अनबन चल रही है. इससे पहले कि ये खबरें और ज्यादा फैलतीं, सलमान ने अपनी मौजूदगी से इन सभी अफवाहों पर फुल स्टॉप लगा दिया.

दरअसल, बीती रात अरबाज खान और शूरा की बेटी सिपारा खान का पहला जन्मदिन मनाया गया, जिसमें चाचा सलमान खान और दादा सलीम खान समेत पूरा परिवार पहुंचा. अपनी लाडली भतीजी की बर्थडे पार्टी में सलमान खान अपने डैशिंग लुक में नजर आए. सलमान ने न कोई बयान दिया और न ही कोई सफाई दी, लेकिन उनकी मौजूदगी ने सब कुछ बयां कर दिया. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 06, 2026 06:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola