Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saiyaara एक्ट्रेस बनीं नेशनल क्रश, Aneet Padda के दीवाने हुए फैंस; इस मूवी-सीरीज में आ चुकीं नजर

Aneet Padda Saiyaara: 'सैयारा' की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा अपनी पहली मूवी से ही रातोंरात नेशनल क्रश बन गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके काम की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस 'सैयारा' से पहले भी मूवी और सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Jul 22, 2025 14:18
Share :

‘सैयारा’ की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा एक मूवी से रातोंरात नेशनल क्रश बन गई हैं। सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस के दीवाने हो गए हैं। मूवी में अहान और उनकी जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अनीत इस मूवी से पहले भी इंडस्ट्री में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 2022 में आई काजोल की ‘सलाम वेंकी’ मूवी से की थी। हालांकि इसमें उन्होंने छोटा सा रोल निभाया था।

इस सीरीज में आ चुकीं नजर

अनीत ने इस मूवी के बाद ‘बिग गर्ल्स डॉन्ट क्राई’ नाम की सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं इसके साथ-साथ एक्ट्रेस टीवी के कई विज्ञापनों में भी दिखाई दी थीं। हालांकि ‘सैयारा’ उनकी बतौर लीड डेब्यू मूवी है। जिससे उन्हें रातोंरात पहचान मिल गई और वो नेशनल क्रश बन गई हैं। मूवी में उनके लुक्स और उनकी एक्टिंग के इतने चर्चे हो रहे हैं कि फैंस उन पर फिदा हो गए हैं। बता दें इस मूवी को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है और अहान पांडे की ये डेब्यू मूवी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Saiyaara के वो 5 किरदार, जिन्होंने खींचा ऑडियंस का ध्यान; जानें कौन हैं ये एक्टर्स?

First published on: Jul 22, 2025 02:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola