Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Saif Ali Khan की शादी में नहीं आईं Soha-Saba ! कहां थीं Kareena Kapoor की ननदें ? जानिए मामला

सैफ अली खान की पहली शादी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। सैफ ने साल 1991 में अमृता सिंह से बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी। उस वक्त सैफ महज 21 साल के थे, जबकि अमृता उनसे करीब 12 साल बड़ी थीं।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 8, 2026 17:23
Share :
Saif Ali Khan

सैफ अली खान की पहली शादी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सामने आया है, जिसे जानकर शायद आप भी हैरान रह जाएंगे। सैफ ने साल 1991 में अमृता सिंह से बेहद गुपचुप तरीके से शादी की थी। उस वक्त सैफ महज 21 साल के थे, जबकि अमृता उनसे करीब 12 साल बड़ी थीं। अब करीब 35 साल बाद सैफ की बहनों सोहा अली खान और सबा पटौदी ने खुलासा किया है कि उन्हें इस शादी की भनक तक नहीं थी और वे अपने भाई की शादी में शामिल भी नहीं हो पाई थीं। सोहा और सबा ने बताया कि उस समय दोनों स्कूल में पढ़ती थीं। अचानक उन्हें स्कूल के प्रिंसिपल के ऑफिस में बुलाया गया, जहां उनके माता-पिता मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर का फोन आया। फोन पर उन्हें बताया गया कि सैफ की शादी की खबर सामने आई है, लेकिन उन्हें किसी से इस बारे में बात नहीं करनी है। यहां तक कि उन्हें यह भी नहीं पता था कि अखबारों में छपी खबरें पूरी तरह सच हैं या नहीं। सोहा को आज भी याद है कि उनकी फ्रेंच टीचर ने उन्हें सैफ की शादी की खबर बताई थी। बताया जाता है कि सैफ और अमृता ने जल्दबाजी में शादी का फैसला लिया था। उम्र के बड़े अंतर और सैफ के शुरुआती फिल्मी करियर की वजह से यह शादी उस वक्त काफी चर्चा में रही थी।

First published on: Aug 08, 2026 05:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola