Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

पत्नी सुनीता से तलाक और कोमल रानी संग अफेयर पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘हमारे यहां तलाक…’

Govinda On Divorce Rumours: पत्नी सुनीता आहूजा और अपनी को एक्ट्रेस को कोमल रानी को लेकर गोविंदा ने तमाम अफवाहों पर अब चुप्पी तोड़ी है.

Govinda On Divorce Rumours
Govinda On Divorce Rumours

Govinda On Divorce Rumours: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा कई दिनों से अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. पत्नी सुनीता आहूजा संग उनके तलाक की अफवाहें कई बार उड़ चुकी हैं. को एक्ट्रेस कोमल रानी के साथ भी एक्टर का नाम जोड़ा गया. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने इन तमाम अटकलों पर अपना पक्ष रखा है. उन्होंने इन खबरों को निराधार बताया और सुनीता को अपना पहला प्यार कहा. एक्टर कोमल रानी संग उड़ी अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया.

तलाक जैसी बात का कोई मतलब नहीं

एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने पत्नी सुनीता आहूजा से तलाक की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वो हिंदू परंपराओं में विश्वास रखते हैं. गोविंदा के मुताबिक, उनके वैवाहिक जीवन में तलाक जैसी बात का कोई मतलब नहीं है. इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा, “हम हिंदू आदमी हैं, हमारे यहां तलाक शब्द नहीं होता है.” गोविंदा ने सुनीता को अपना पहला प्यार बताते हुए ये भी कहा कि वो परिवार की निजी बातों को सार्वजनिक मंच पर नहीं लाना चाहते, क्योंकि इससे परिवार की गरिमा प्रभावित हो सकती है.

---विज्ञापन---

को एक्ट्रेस कोमल रानी को लेकर क्या बोले गोविंदा?

हाल ही में गोविंदा अपनी आने वाली फिल्म की को-स्टार कोमल रानी के साथ गणपति दर्शन करने पहुंचे थे. दोनों कई बार एयरपोर्ट पर भी स्पॉट हुए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अफेयर को लेकर अटकलें लगने लगीं. एक्टर ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने कभी कोई अफेयर नहीं किया. गोविंदा ने साफ काह कि सुनीता ने उनसे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने की आजादी मांगी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार किया.

सुनीता को अपनी मर्जी से जीवन जीने का पूरा अधिकार है

गोविंदा के अनुसार, सुनीता कम उम्र में उनके घर आई थीं और लंबे समय तक परिवार की जिम्मेदारियां संभालती रहीं. अब वो अपनी पसंद और शौक के मुताबिक जिंदगी जीना चाहती हैं. ऐसे में एक्टर ने कहा कि सुनीता को अपनी मर्जी से जीवन जीने का पूरा अधिकार है और उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है. अपने लंबे करियर और निजी जीवन का जिक्र करते हुए गोविंदा ने कहा कि उन्होंने करीब 29-30 वर्षों के सफर में ईमानदारी बरतने की कोशिश की है. गोविंदा ने उन लोगों पर भी नाराजगी जताई जो उनके परिवार के बारे में गलत बातें फैलाते हैं.

---विज्ञापन---

First published on: Oct 25, 2026 03:56 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो