Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rubina Dilaik ने कराई Plastic Surgery? एक्ट्रेस ने उठाया सच से पर्दा, बयान हो गया इंटरनेट पर वायरल!

रुबीना दिलैक ने प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने चेहरे पर कोई सर्जिकल बदलाव नहीं करवाया है। उन्होंने बताया कि उम्र और समय के साथ चेहरे में नेचुरल बदलाव आते हैं। हालांकि, रुबीना ने माना कि उन्होंने Thermage और Softwave जैसे नॉन-इनवेसिव कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट जरूर करवाए हैं। एक्ट्रेस के मुताबिक, इन ट्रीटमेंट्स का इस्तेमाल बिना सर्जरी के चेहरे को बेहतर और टाइट लुक देने के लिए किया जाता है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 17, 2026 12:39
Share :
Rubina Dilaik

रुबीना दिलैक एक बार फिर अपने नए बयान को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर एक्ट्रेस की पुरानी और नई तस्वीरों को लेकर सवाल उठते रहे हैं कि क्या उन्होंने खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवाई है? अब रुबीना ने खुद इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बताई है। हिना खान, रॉकी जायसवाल और अभिनव शुक्ला के साथ बातचीत के दौरान रुबीना से उनके लुक और कॉस्मेटिक प्रोसीजर को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने आज जैसा दिखने के लिए कोई प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई है। रुबीना ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि ‘बिग बॉस’ के दौरान उनकी शिमला की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों की तुलना उनकी नई तस्वीरों से की गई और लोगों ने उनके बदले हुए लुक को लेकर कई तरह के सवाल किए। हालांकि, रुबीना का कहना है कि समय के साथ चेहरे में नेचुरल बदलाव आना आम बात है। एक्ट्रेस ने यह भी माना कि उन्होंने कुछ कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट जरूर करवाए हैं, लेकिन इनमें कोई सर्जरी शामिल नहीं है। रुबीना ने बताया कि उन्होंने Thermage और Softwave जैसे नॉन-इनवेसिव ट्रीटमेंट करवाए हैं। यानी बिना सर्जरी के किए जाने वाले इन प्रोसीजर की मदद से उन्होंने अपनी स्किन और फेस को बेहतर लुक दिया।

First published on: Aug 17, 2026 12:39 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola