Monday, 17 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ के शोर के बीच रवीना टंडन की फिल्म का जलवा, 3 दिन में 100 करोड़ पार

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 3: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ के साथ गुपचुप सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है

Vishwanath and Sons Box Office Collection

Vishwanath and Sons Box Office Collection Day 3: बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ और इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के अलावा साउथ की एक ऐसी फिल्म आई, जो कमाई के मामले में गदर काट रही है. हम बात कर रहे हैं साउथ स्टार सूर्या और रवीना टंडन की फिल्म ‘विश्वनाथ एंड संस’ की, जो इमरान हाशमी ‘आवारापन 2’ और सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ को जबरदस्त टक्कर दे रही है.

3 दिन में 100 करोड़ पार

14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बंपर ओपनिंग की. इसके बाद पॉजिटिव माउथ पब्लिसिटी और 15 अगस्त की छुट्टी से इसे खूब फायदा और फिर संडे की छुट्टी का भी इसने भरपूर फायदा उठाया है. आइए फिल्म की टोटल कमाई जानते हैं.

---विज्ञापन---

‘विश्वनाथ एंड संस’ तीसरे दिन की कमाई

‘विश्वनाथ एंड संस’ एक तमिल रोमांस ड्रामा फिल्म है. पहले दिन से इस फिल्म ने लगभग 15.35 करोड़ करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 22.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई तय की. अब बात करें तीसरे दिन की तो, ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ ने 4,876 शो से ₹20.55 करोड़ की नेट कमाई की. इससे भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹67.22 करोड़ और कुल नेट कलेक्शन ₹58.15 करोड़ हो गया है.

वर्ल्डवाइड कलेक्शन

विदेशों में, फिल्म ने तीसरे दिन ₹10.00 करोड़ कमाए, जिससे इसका टोटल ओवरसीज कलेक्शन ₹43.00 करोड़ हो गया है. इसी के साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹110.22 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
Vishwanath And Sons

‘आवारापन 2’ और ‘बंटवारा 1947’ को मिल रही कड़ी टक्कर

तीनों फिल्मों का कलेक्शन देखें ‘विश्वनाथ एंड संस’ सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ से काफी ज्यादा आगे है. तीन दिन में ‘बंटवारा 1947’ ने भारत में लगभग 26.75 करोड़ रुपये कमाए हैं. जबकि ‘विश्वनाथ एंड संस’ 58.15 करोड़ रुपए कमा चुकी हैं. ओवरसीजन और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में सूर्या की फिल्म इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2′ को लगातार कड़ी टक्कर दे रही है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘विश्वनाथ एंड सन्स’ का निर्देशन वेंकी अटलुरी ने किया है. इस फिल्म में सूर्या और ममिता बैजू लीड रोल में हैं. इसमें राधिका सरथकुमार और रवीना टंडन भी शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 17, 2026 12:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola