90 के दशक के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसे याद कर आज भी उन्हें उस दौर का डर महसूस होता है। उन्होंने बताया कि एक बार म्यूजिक डायरेक्टर नदीम उन्हें दुबई की एक बर्थडे पार्टी में परफॉर्म करने के लिए लेकर गए थे। उन्हें यह नहीं बताया गया था कि पार्टी किसकी है या वहां कौन-कौन शामिल होगा। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम अपने परिवार के साथ उनके सामने बैठा था। कुमार सानू ने बताया कि दाऊद ने उनसे उनके कई मशहूर गाने गाने की फरमाइश भी की। उनके मुताबिक, उस वक्त उन्हें इस बात की ज्यादा जानकारी नहीं थी कि वह किसके कार्यक्रम में पहुंचे हैं, क्योंकि उन्हें सिर्फ बर्थडे पार्टी में गाने के लिए कहा गया था। सिंगर ने बताया कि पार्टी के बाद जब उनकी तस्वीर अखबार में छपी, तब उन्हें पूरे मामले की गंभीरता समझ आई और वह बुरी तरह डर गए। उन्होंने साफ किया कि इसके बाद उनकी दाऊद से न कभी मुलाकात हुई और न ही कोई बातचीत। गौरतलब है कि 80 और 90 के दशक में मुंबई अंडरवर्ल्ड और फिल्म इंडस्ट्री के कथित संबंधों को लेकर कई चर्चाएं और खबरें सामने आती रही थीं।
---विज्ञापन---
बर्थडे पार्टी समझकर पहुंचे थे सिंगर, सामने बैठा था Dawood Ibrahim,अंडरवर्ल्ड डॉन को देख उड़े होश!
90 के दशक के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसे याद कर आज भी उन्हें उस दौर का डर महसूस होता है। उन्होंने बताया कि एक बार म्यूजिक डायरेक्टर नदीम उन्हें दुबई की एक बर्थडे पार्टी में परफॉर्म करने के लिए लेकर गए थे।
First published on: Aug 13, 2026 07:20 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola