Pakistani TikToker Ayesha Gilani Shot Dead: पाकिस्तान की पॉपुलर टिकटॉकर आयशा गिलानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आयशा को शम्सू बीबी के नाम से भी जाना जाता था. उनकी मर्डर की खबर से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है.
28 साल की आयशा के टिकटॉक पर करीब 13 लाख फॉलोवर्स हैं. इस मामले में पुलिस ने बताया, 14 अगस्त को फेडरल कैपिटल के पास टैक्सिला शहर में उन्हें कथित तौर पर फोन करके घर से बाहर बुलाया गया था. इसके कुछ ही देर बाद उनकी कार पर बाइक सवार हमलावरों ने गोलीबारी कर दी. इस हमले में आयशा की मौत हो गई, जबकि उनकी 15 साल की बहन गंभीर रूप से घायल हुई. अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और परिवार की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है.
घर से बुलाकर मारी गई गोली
14 अगस्त को आयशा गिलानी की हुई इस निर्मम हत्या के बाद परिवार ने पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. परिवार की ओर से दर्ज शिकायत के मुताबिक, आयशा को काशिफ उर्फ ‘काशी’ नाम के व्यक्ति का फोन आया था. आरोप है कि उसने उन्हें तुरंत घर से बाहर आने के लिए कहा. इसके बाद आयशा अपनी 15 वर्षीय बहन असीमा और भाई नईमतुल्लाह के साथ कार से निकलीं. इसके कुछ ही समय बाद परिवार को गोलीबारी की जानकारी मिली. आयशा के पिता फजल साहिबजादा ने अस्पताल पहुंचकर अपनी बेटी के शव की पहचान की.
CCTV footage shows the incident in which famous TikToker Ayesha Gilmena and her driver were killed.
— Photo News (@PhotoNewsPk) August 15, 2026
The female TikToker was shot dead by unidentified assailants in Taxila. Police have launched an investigation, while sources say the attackers' identities and motives remain… pic.twitter.com/uIbvLpGQX5
हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग
इस पूरे मामले में आर्थिक विवाद का भी जिक्र सामने आया है. आयशा के पिता ने शिकायत में कौसर और जावेद उर्फ ‘शाहीन’ नाम के लोगों के साथ कथित आर्थिक विवाद का भी जिक्र किया है. उन्होंने आरोप लगाया है कि पैसे लौटाने को लेकर आयशा को धमकियां मिली थीं और उन्होंने पहले इस मामले में इस्लामाबाद में शिकायत भी दर्ज कराई थी. परिवार ने नामजद लोगों और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पिता के मुताबिक, उनका बेटा नईमतुल्लाह हमलावरों को सामने लाए जाने पर पहचान सकता है.