Rubina Dilaik and Abhinav Shukla: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलक एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दरअसल, रुबीना दिलक ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें और वीडियोज शेयर किए हैं, जो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. जिसमें रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला, अपनी जुड़वा बेटियों और परिवार के साथ गृह प्रवेश की पूजा करती हुई दिखाई दे रही हैं. रुबिना की इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है.
वायरल हो रही फोटोज़ में रुबीना वाइट प्रिंटेड सूट के साथ रेड दुपट्टे में बेहद सिंपल और ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं. उनके हाथ में पूजा की थाली है और दरवाजे पर फूल बिखरे हुए हैं, और पूरा माहौल यही बता रहा है कि रुबीना गृह प्रवेश की पूजा कर रही हैं. वहीं अभिनव शुक्ला भी उनके साथ नजर आ रहे हैं. हालांकि, उन्होंने घर खरीदने की कोई अनाउंसमेंट नहीं की है. फैन पेजों पर दावा किया जा रहा है कि कपिल ने मुंबई में अपना नया घर खरीद लिया है.