Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

अभिनेत्री पूजा बत्रा के पिता का निधन, एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार में परसा मातम

Pooja Batra Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा के पिता कर्नल रवि बत्रा का निधन हो गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Nov 21, 2026 18:59
Share :

Pooja Batra Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बत्रा के घर से एक बेहद दुखद खबर आई है. दरअसल, पूजा बत्रा के पिता कर्नल रवि बत्रा का निधन हो गया है. पिता की मौत की खबर से एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. हाल ही में एक्ट्रेस पूजा बत्रा ने खुद ही अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए पिता के निधन की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है. पूजा ने बताया कि उनके पिता कर्नल रवि बत्रा का निधन 20 नवंबर 2026 को हुआ था. पिता के निधन से पूजा बत्रा और उनका परिवार गहरे दुख में है.

अपनी पोस्ट में पूजा बत्रा ने ये भी बताया कि 21 नवंबर यानी कि आज शाम मध्य प्रदेश में बत्रा हाउस से बेरचा रोड पर उनके पिता का अंतिम संस्कार किया जाएगा. पूजा के पिता के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने अपना दुख बयां किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2026 06:59 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो