Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं खुद को मार डालूं’ सेलेना गोमेज से तुलना पर जस्टिन बीबर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘ऐसा लगता है कि…’

Justin Biber Wife Hailey Bieber Share Her Pain: पॉप स्टार जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर ने बताया कि सेलेना गोमेज के साथ झगड़े की अफवाहों के बीच उन्हें बहुत ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, जिससे उन्हें मरने के ख्याल आने लगे थे।

Justin Bieber Wife Hailey Bieber Share Her Pain: दुनिया के मशहूर पॉप स्टार जस्टिन बीबर की पत्नी हैली बीबर और सिंगर सेलेना गोमेज के बीच का झगड़ा एक बार फिर से चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है. दरअसल, हाल ही में हैली बीबर ने सेलेना गोमेज के साथ झगड़े की अफवाहों के बीच लगातार हो रही ऑनलाइन ट्रोलिंग और उससे खराब होने वाली मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात की है. इस दौरान हैली बीबर ने बताया कि ऑनलाइन लोगों के नफरत भरे कमेंट्स की वजह से उन्हें सुसाइडल ख्याल आने लगे थे. चलिए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे में और क्या-क्या कहा है.

मैं खुद को मार डालूं…

मॉडल और एंटरप्रेन्योर हैली बीबर इस हफ्ते न्यूयॉर्क टाइम्स के डीलबुक समिट में पहुंची थीं. इस दौरान हैली बीबर ने सेलेना गोमेज के साथ विवाद की खबरों पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ट्रोलिंग बढ़ने के बाद उन्हें सुसाइडल ख्याल आने लगे थे. हैली ने कहा, ‘हर दिन कमेंट्स में लोग मुझसे कहते थे कि मैं खुद को मार डालूं.’

---विज्ञापन---

मैंने पहले कभी ऐसा एक्सपीरियंस…

इस दौरान सेलेना गोमेज का नाम लिए बिना हैली बीबर ने कहा, ‘मैं ऐसे समय से गुजर रही थी जब लोग सड़क पर मुझे देखकर चिल्ला रहे थे. लोग स्टारबक्स में मेरे और उस व्यक्ति के बारे में कमेंट कर रहे थे. मैंने पहले कभी ऐसा एक्सपीरियंस नहीं किया था. इसलिए, लोग मुझे ऐसा महसूस करा रहे थे कि शायद मैं यहां न रहूं तो बेहतर होगा. क्योंकि उस समय मुझे लगा कि दूसरे लोगों की भावनाएं मेरे लिए बहुत ज्यादा थीं.’

हैली और सेलेना का विवाद

जस्टिन बीबर के साथ अपने रिश्ते की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर हैली और सेलेना गोमेज को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा किया जाता है. मालूम हो कि जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने एक-दूसरे को करीब 8 साल तक डेट किया है. सेलेना के साथ रिश्ता खत्म करने के कुछ ही महीनों बाद जस्टिन ने हैली को डेट करना शुरू कर दिया. इसके बाद 13 सितंबर, 2018 को जस्टिन और हैली ने शादी कर ली. जस्टिन बीबर और हैली बीबर का एक बेटा है, जिसका नाम जैक ब्लूज बीबर है.

First published on: Nov 21, 2026 05:50 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो