Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही नंबर-1 बनी 6 एपिसोड की ये मिस्ट्री-थ्रिलर सीरीज, सस्पेंस से भरी है पूरी कहानी

Netflix Series: 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 6 एपिसोड की मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज 'मांगलिक' ने ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 स्थान हासिल कर लिया है. इस सीरीज ने भुवन बाम के शो 'ढिंढोरा 2' को भी पछाड़ दिया है. यह सीरीज हिंदी समेत कई भाषाओं में स्ट्रीम हो रही है.

Mangolik netflix mystery thriller series
Mangolik netflix mystery thriller series

Netflix Series: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होते ही 6 एपिसोड की एक नई मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज ने ऐसा धमाका किया है कि हर कोई बस इसी की बात कर रहा है. 20 नवंबर को स्ट्रीम हुई बंगाली बैकड्रॉप वाली इस सीरीज ‘मांगलिक’ (Mangolik) ने आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया है. सबसे बड़ी बात यह है कि सस्पेंस और हॉरर के तड़के से भरपूर इस शो ने भुवन बाम की मच अवेटेड कॉमेडी ड्रामा ‘ढिंढोरा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

भुवन बाम की ‘ढिंढोरा 2’ को पीछे छोड़ बनी नंबर-1

बीते 20 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ‘मांगलिक’ ने ट्रेंडिंग लिस्ट में सीधे नंबर-1 पर कब्जा कर लिया है. इस सीरीज की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘ढिंढोरा 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है.

---विज्ञापन---

अंधविश्वास और गहरी साजिश के बीच उलझी है कहानी

इस मिस्ट्री थ्रिलर की कहानी इरा नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जिसकी शादी एक ऐसे विधुर से होती है जिसे लोग मांगलिक मानते हैं क्योंकि उसकी पिछली दो पत्नियों की रहस्यमय हालात में मौत हो चुकी है. शादी के बाद जब इरा खुद अजीब तरीके से बीमार पड़ने लगती है और घर में संदिग्ध घटनाएं होती हैं तो उसे लगता है कि इसके पीछे अंधविश्वास नहीं बल्कि कोई बड़ी साजिश है.

मिस्ट्री के साथ हॉरर का भी लगाया गया है तड़का

कुल 6 एपिसोड वाली यह सीरीज शुरुआत से लेकर आखिर तक दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखती है. बंगाली पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में सस्पेंस और मिस्ट्री के साथ-साथ हल्का हॉरर एंगल भी जोड़ा गया है जो हर एपिसोड के साथ रोमांच को दोगुना कर देता है.

---विज्ञापन---

कृषानु गांगुली का निर्देशन और दमदार स्टारकास्ट

सीरीज ‘मांगलिक’ का निर्देशन कृषानु गांगुली ने किया है जिन्होंने कहानी की कसावट और रहस्य को बखूबी पर्दे पर उतारा है. इस शो में सौमित्रिशा कुंडू गौरव चटर्जी और लाबोनी सरकार जैसे मंझे हुए कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं और अपने अभिनय से किरदारों में जान डाल दी है.

हिंदी समेत कई भाषाओं में हो रही है स्ट्रीम

मूल रूप से बंगाली भाषा में बनी इस सीरीज को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाने के लिए नेटफ्लिक्स ने इसे कई भाषाओं में उपलब्ध कराया है. दर्शक इस थ्रिलर सीरीज को हिंदी तमिल और तेलुगु के डब संस्करणों में भी आसानी से देख सकते हैं जिससे इसकी व्यूअरशिप तेजी से बढ़ रही है.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2026 05:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो