Robert Pattinson James Bond: हॉलीवुड सुपरस्टार रॉबर्ट पैटिनसन (Robert Pattinson) के नया जेम्स बॉन्ड (James Bond) बनने की खबर ने पूरी दुनिया में हलचल मचा दी है. एक तरफ जहां फैंस इस बड़े ऐलान का जश्न मना रहे हैं वहीं दिग्गज निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) ने लंदन में अपनी फिल्म ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग के दौरान रॉबर्ट पर मजेदार तंज कसते हुए उन्हें अब तक का ‘सबसे कायर जेम्स बॉन्ड’ बता दिया. नोलन की इस चुटकी पर स्टीवन स्पीलबर्ग ने भी मजे लिए और को-स्टार टॉम हॉलैंड ने जमकर तालियां बजाईं.
क्रिस्टोफर नोलन ने रॉबर्ट पैटिनसन को बताया सबसे कायर जेम्स बॉन्ड
मंगलवार को लंदन में हुई ‘द ओडिसी’ की स्क्रीनिंग के दौरान निर्देशक क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म में रॉबर्ट के किरदार का जिक्र करते हुए दिग्गज फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग से मजाकिया अंदाज में कहा कि रॉबर्ट पैटिनसन अब तक के सबसे कायर जेम्स बॉन्ड हैं. नोलन की इस बात पर स्पीलबर्ग ने भी तुरंत चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें हैरानी है कि कहीं नोलन की फिल्म की वजह से ही तो उन्हें इस रोल के लिए नहीं चुना गया.
टॉम हॉलैंड समेत पूरी स्टारकास्ट ने तालियों से किया स्वागत
लंदन स्क्रीनिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ‘द ओडिसी’ के लीड एक्टर टॉम हॉलैंड और बाकी कलाकार रॉबर्ट पैटिनसन की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी मनाते दिखे. इवेंट के होस्ट ने रॉबर्ट को नया बॉन्ड बनने की बधाई देते हुए जोरदार तालियां बजवाईं जिस पर टॉम हॉलैंड भी उत्साह के साथ ताली बजाते नजर आए और रॉबर्ट ने सिर झुकाकर सबका आभार जताया.
robert pattinson got congratulated about being cast as james bond !!! can’t believe i just saw james bond… https://t.co/ow88HCqpMT
— diya (@watchwithdiya) November 20, 2026
जेम्स बॉन्ड की घोषणा से पहले कई बड़े इवेंट्स से पीछे हटे थे रॉबर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक जेम्स बॉन्ड के नाम की आधिकारिक घोषणा होने से करीब एक हफ्ते पहले रॉबर्ट पैटिनसन ने ‘द ओडिसी’ के कई अहम प्रमोशनल इवेंट्स से अपना नाम वापस ले लिया था. इनमें एकेडमी म्यूजियम का कास्ट पैनल क्रिटिक्स चॉइस की ग्लोबल प्रेस कॉन्फ्रेंस और गवर्नर्स अवॉर्ड्स जैसे बड़े कार्यक्रम शामिल थे.
‘द ओडिसी’ में एंटीनस के किरदार में नजर आएंगे रॉबर्ट पैटिनसन
क्रिस्टोफर नोलन की इस भव्य फिल्म ‘द ओडिसी’ में रॉबर्ट पैटिनसन एंटीनस नामक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. स्क्रीनिंग के दौरान होस्ट ने भी कहा कि भविष्य में उनके नए जेम्स बॉन्ड बनने पर विस्तार से बात होगी, लेकिन फिलहाल सभी उनके एंटीनस के किरदार और इस शानदार हफ्ते का जश्न मना रहे हैं.
ब्रिटिश शाही परिवार ने भी नए 007 को दी थी खास बधाई
रॉबर्ट पैटिनसन के नया जेम्स बॉन्ड बनने की खबर पर सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि ब्रिटिश शाही परिवार ने भी खुशी जताई थी. इससे पहले किंग चार्ल्स तृतीय के शाही परिवार की ओर से भी रॉबर्ट को शुभकामनाएं देते हुए खास संदेश लिखा गया था कि मैजेस्टी की सीक्रेट सर्विस में उनका स्वागत है.