Saturday, 21 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

हजारों सीक्रेट फाइलें, छिपे कैमरे और जासूसी! MrBeast के ऑफिस में हुआ बड़ा खेला

Youtuber MrBeast Office Scandal Update: अमीर यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट की मीडिया कंपनी की हजारों सीक्रेट फाइलें चुराने और जासूसी करने के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

Youtuber MrBeast Office Scandal Update: दुनिया के सबसे पॉपुलर और अमीर यूट्यूबर मिस्टरबीस्ट (MrBeast) इस समय अपनी वायरल वीडियो से ज्यादा अपने ऑफिस के विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। दरअसल, हाल ही में मिस्टरबीस्ट की मीडिया कंपनी की हजारों सीक्रेट फाइलें चुराने, ऑफिस में कई जगह कैमरे छिपाने और जासूसी करने के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबर है कि मिस्टरबीस्ट की मीडिया कंपनी ने इस केस को लेकर अपने पूर्व डेवलपमेंट डायरेक्टर लेरॉय नैबर्स के साथ सेटलमेंट एग्रीमेंट किया है.

होगी फोरेंसिक जांच…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी के पूर्व कर्मचारी लेरॉय नैबर्स ने सीक्रेट बिजनेस की जानकारी डाउनलोड की. इसके अलावा उसने ऑफिस में ऐसे डिवाइस लगाए, जो कंपनी के ऑफिस और नेटवर्क पर नजर रख सकें. लेरॉय नैबर्स के साथ हुए सेटलमेंट एग्रीमेंट के तहत उसके इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अकाउंट की फोरेंसिक जांच होगी. इस सिस्टम के तहत जरूरी जांच पूरी होने के बाद कंपनी चाहे तो अपनी मर्जी से अपना केस वापस ले सकती है.

---विज्ञापन---

दोनों पक्षों के वकील

द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक, दोनों पक्षों के वकीलों ने शुक्रवार को कोर्ट को एग्रीमेंट के बारे में बताया. फाइलिंग में कहा गया है, ‘मामले की जांच के सारे प्रोटोकॉल अच्छे तरीके से पूरे होने पर मिस्टरबीस्ट अपनी मर्जी से इस कार्रवाई को खारिज कर देंगे.’ खारिज करने का प्रस्ताव बिना किसी शर्त के होगा, जिसका मतलब है कि कंपनी के पास दोबारा केस करने का ऑप्शन रहेगा.

मटीरियल दूसरी पार्टियों के साथ शेयर…

खबर है कि एग्रीमेंट के तहत लेरॉय नैबर्स को अपने डिवाइस और अकाउंट्स फोरेंसिक इंस्पेक्शन के लिए जमा करने होंगे. जांच इस बात पर फोकस करेगी कि मिस्टरबीस्ट की कंपनी की कॉन्फिडेंशियल जानकारी उनके सिस्टम पर है या नहीं. इससे यह भी पता चलेगा कि क्या कोई सेंसिटिव मटीरियल दूसरी पार्टियों के साथ शेयर किया गया था.

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि लेरॉय नैबर्स 2023 में एक IT कॉन्ट्रैक्टर के तौर पर मिस्टरबीस्ट की कंपनी में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने इसकी डेवलपमेंट टीम की जिम्मेदारी संभाली. शिकायत के मुताबिक, जब उन्हें पता चला कि कंपनी उन्हें नौकरी से निकालने की योजना बना रही है, तो उन्होंने कथित तौर पर हजारों इंटरनल डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड कर लिए. इन फाइलों में फाइनेंशियल जानकारी, बिजनेस ट्रांजैक्शन की डिटेल्स और कंपनी के इन्वेस्टर्स से जुड़े कॉन्फिडेंशियल रिकॉर्ड थे. शिकायत में यह आरोप लगाया गया है कि उन्होंने डाउनलोड किया हुआ मटीरियल देने से मना कर दिया.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 21, 2026 06:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो