बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज में जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना गोपालगंज स्थित पंकज त्रिपाठी के पैतृक गांव में हुई। बताया जा रहा है कि बिजेंद्र नाथ तिवारी का पड़ोसियों के साथ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि गुस्साए पड़ोसी ने बिजेंद्र नाथ तिवारी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत गोपालगंज के एक अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी स्थिति को गंभीर बताया। बेहतर इलाज और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उन्हें तत्काल पटना स्थित एम्स (AIIMS) रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। इस घटना के बाद परिवार चिंता में है। हालांकि, अब तक पंकज त्रिपाठी या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गोपालगंज के एसपी विनय तिवारी के मुताबिक, आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि, अब तक परिवार की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
---विज्ञापन---
Actor Pankaj Tripathi’s brother attacked in Bihar? चिंता में आया त्रिपाठी परिवार, रो-रोकर बुरा हाल!
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के परिवार पर मुश्किलों का पहाड़ टूट पड़ा है। खबर है कि उनके बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज में जानलेवा हमला किया गया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना गोपालगंज स्थित पंकज त्रिपाठी के पैतृक गांव में हुई।
First published on: Jun 22, 2026 01:43 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola