बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाली में एक हादसे के बाद नुसरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस सितंबर के आखिरी हफ्ते में अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के सिलसिले में इंडोनेशिया के बाली पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। बताया जा रहा है कि 1 अक्टूबर को उनके साथ हादसा हुआ, जिसमें उन्हें चोटें आईं। अब नुसरत की हेल्थ को लेकर उनकी टीम की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है। स्टेटमेंट के मुताबिक, नुसरत की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। डॉक्टर उनकी आगे की जांच कर रहे हैं और इसके बाद उनकी स्पाइन सर्जरी की जाएगी। फिलहाल उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए बाली से मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है, जहां उनका इलाज और सर्जरी होगी। नुसरत की टीम ने फैंस और मीडिया से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। साथ ही कहा है कि उनकी हेल्थ से जुड़ी आगे की जानकारी सही समय पर शेयर की जाएगी। बता दें कि अक्टूबर 2023 में भी नुसरत इजरायल-हमास युद्ध के दौरान इजरायल में फंस गई थीं। हालांकि, बाद में उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाया गया था। अब एक बार फिर उनकी सेहत को लेकर फैंस चिंतित हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
---विज्ञापन---
Nushrratt Bharuccha का Bali में एक्सीडेंट, Spine में आया फ्रेक्चर । Indonesia से किया जाएगा Airlift
बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाली में एक हादसे के बाद नुसरत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्ट्रेस सितंबर के आखिरी हफ्ते में अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट के सिलसिले में इंडोनेशिया के बाली पहुंची थीं।
First published on: Oct 02, 2026 02:23 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola