अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं कर चुकी हैं, लेकिन अपने स्टाइल और पब्लिक अपीयरेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन लेबल के 40 साल पूरे होने के मौके पर हुए सेलिब्रेशन में नव्या ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींच लिया। नव्या की गोल्डन मिनी ड्रेस सिर्फ अपने स्टाइलिश लुक की वजह से खास नहीं थी, बल्कि इसके पीछे एक खूबसूरत मां-बेटी का कनेक्शन भी था। दरअसल, नव्या ने जो ड्रेस पहनी, उसे उनकी मां श्वेता बच्चन-नंदा करीब 11 साल पहले पहन चुकी हैं। इस तरह एक ही आउटफिट में मां और बेटी के फैशन सेंस की झलक देखने को मिली। नव्या ने इस हैवी गोल्ड एम्बेलिश्ड ड्रेस को मॉडर्न और एलिगेंट अंदाज में स्टाइल किया। आउटफिट पर मौजूद सेक्विन, बीड्स और सर्कुलर पैटर्न ने इसे स्टेटमेंट लुक दिया, जबकि फेदर जैसे डिजाइन ने इसमें ड्रामा जोड़ा। खास बात यह रही कि नव्या ने हैवी ड्रेस के साथ मिनिमल एक्सेसरीज चुनीं। उन्होंने नेकलेस या ज्यादा जूलरी के बजाय आउटफिट को ही अपने लुक का सेंटर रखा। गोल्ड एम्बेलिश्ड पंप्स ने उनके लुक को पूरा किया। मेकअप में भी मां-बेटी के अंदाज में फर्क दिखा। जहां श्वेता ने रेड लिप्स के साथ बोल्ड लुक अपनाया था, वहीं नव्या ने न्यूड ब्राउन लिप्स और सॉफ्ट स्मोकी आइज के साथ मॉडर्न टच दिया। एक ही ड्रेस में दोनों का अंदाज अलग दौर के फैशन को दर्शाता नजर आया।
---विज्ञापन---
गोल्डन गर्ल बनीं Navya Naveli Nanda, मां की 11 साल पुरानी ड्रेस में छाई Amitabh की नातिन,Video Viral
अमिताभ बच्चन की नातिन और श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा भले ही बॉलीवुड में डेब्यू नहीं कर चुकी हैं, लेकिन अपने स्टाइल और पब्लिक अपीयरेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में अबू जानी और संदीप खोसला के फैशन लेबल के 40 साल पूरे होने के मौके पर हुए सेलिब्रेशन में नव्या ने अपने ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींच लिया।
First published on: Sep 07, 2026 06:14 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola