Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

इस बॉलीवुड एक्टर ने Plane Crash में गंवाई थी जान, 4 साल का बेटा और बीवी भी थे साथ

Nadiya Ke Paar Fame Actor: सुपरहिट भोजपुरी फिल्म 'नदिया के पार' के इस एक्टर ने एक खौफनाक हादसे में अपनी जान गंवाई थी. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Mar 20, 2026 16:25
Share :

Nadiya Ke Paar Fame Actor: सुपरहिट भोजपुरी फिल्म ‘नदिया के पार’ में ओमकार का किरदार निभाने वाले एक्टर इंद्र ठाकुर क्या आपको याद हैं. एक्टर इंद्र ठाकुर ने ‘नदिया के पार’ में चंदन के बड़े भाई ओमकार का रोल निभाया था. फिल्म में लोगों को उनका किरदार बहुत ही पसंद आया था. लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इंद्र ठाकुर की जान एक खौफनाक हादसे में गई थी, उनके साथ उनका 4 साल का बेटा और बीवी भी इस हादसे की चपेट में आ गए थे.

बता दें कि 23 जून 1985 को हुए एयर इंडिया फ्लाइट कनिष्क 182 क्रैश में इंद्र ठाकुर और उनके परिवार की मौत हो गई थी. इंद्र ठाकुर अपने जमाने के मशहूर विलेन हीरालाल के सबसे छोटे बेटे थे. फिल्म ‘नदिया के पार’ में वह जितने सीधे-साधे दिखाए गए थे, असल जिंदगी में वह बिल्कुल उलट थे. इंद्र ठाकुर एक फैशन डिजाइनर और मॉडल हुआ करते थे. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 20, 2026 04:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola