Sunday, 25 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्म ‘मुन्ना भाई’ फेम एक्ट्रेस के दिमाग की थी फट गई 5 नसें, आज ऐसी हो गई हालत

'Munna Bhai' Fame Actress: फिल्म 'मुन्ना भाई' में 'देख ले' सॉन्ग नजर आने पर मुमैत खान ने बताया कि उनके घर पर एक गंभीर दुर्घटना हो गई थी. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Feb 7, 2026 19:20
Share :

‘Munna Bhai’ Fame Actress: बॉलीवुड से लेकर साउथ तक अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस मुमैत खान ने अपने आइटम सॉन्ग के लिए खूब नाम कमाया. लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि ये एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई. अब 7 साल बाद वो एक्ट्रेस फिर से अचानक आ गई है. इसके साथ उसने अपने गुम हो जाने की वजह बताई है. फिल्म ‘मुन्ना भाई’ में ‘देख ले’ सॉन्ग में नजर आने वाली मुमैत खान ने बताया कि उनके घर पर एक गंभीर दुर्घटना हो गई थी जिससे उनके दिमाग की नसें खराब हो गईं. वह 15 दिनों तक कोमा में रहीं, उन्हें दौरे पड़ने लगे और उन्हें कुछ ऐसा कहा गया जो उनके करियर के लिए मानो मौत की सजा जैसा था.

एक्ट्रेस ने बताया कि डॉक्टर्स ने सलाह दी कि कम से कम 7 साल तक वो कोई काम नहीं, कोई वस्तु नहीं, कोई शारीरिक काम नहीं कर सकती है. उन सात सालों में मुझे यह सोचने का बहुत समय मिला कि मुझे वास्तव में क्या पसंद है. मुझे एहसास हुआ कि यह मेकअप और हेयरस्टाइल है. अधिक जानकारी के लिए E24 की ये वीडियो देखें….

---विज्ञापन---
First published on: Feb 07, 2026 07:20 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो