Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mouni Roy Reacts To Rumours About Her Sexual Orientation। एक्ट्रेस का बयान वायरल ! सुनिए क्या कहा?

पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों के बीच मौनी रॉय ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ रही अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी। एक इंटरव्यू में मौनी ने बताया कि उनके बारे में सबसे अजीब अफवाह यह थी कि वह “गे” हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने मुश्किल समय में परिवार और दोस्तों के सपोर्ट को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Jun 14, 2026 14:45
Share :
Mouni Roy

टीवी और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। पति सूरज नांबियार से अलग होने की खबरों के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते और निजी जिंदगी को लेकर कई तरह की अफवाहें उड़ने लगीं। लेकिन अब मौनी ने खुद सामने आकर ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब मौनी से पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब अफवाह कौन-सी सुनी है, तो उन्होंने तुरंत कहा, “यही कि मैं गे हूं।” मौनी का यह जवाब सुनकर सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। कई लोगों ने उनकी बेबाकी की तारीफ की। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि मुश्किल समय में उनके परिवार और दोस्तों ने हमेशा उनका साथ दिया। मौनी के मुताबिक, जिंदगी में अच्छे लोगों का सपोर्ट सबसे बड़ी ताकत होता है और वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं।

First published on: Jun 14, 2026 02:45 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola