Tuesday, 13 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Madhuri Dixit के बेटे को बॉलीवुड मे कोई दिलचस्पी नहीं, बिलियन डॉलर कंपनी में कर रहा ‘नौकरी’

Madhuri Dixit: एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने बच्चों के बॉलीवुड डेब्यू पर बड़ा खुलासा किया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Dec 20, 2025 16:16
Share :

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी नई वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इसी बीच माधुरी दीक्षित ने बच्चों के बॉलीवुड डेब्यू पर बड़ा खुलासा किया है. माधुरी ने बताया कि उनके बड़े बेटे अरिन 22 साल के हो गए हैं और उनकी ग्रेजुएशन भी पूरी हो गई है. वहीं, रेयान 20 साल के हो गए हैं. माधुरी ने बताया कि उनके दोनों बेटों के करियर पाथ फिल्म इंडस्ट्री से बिल्कुल अलग हैं. बड़े बेटे अरिन ने 2024 में ग्रेजुएशन पूरी कर ली थी और अब वह एप्पल कंपनी में नौकरी कर रहा है.

माधुरी ने कहा कि अरिन एप्पल में नॉइस कैंसिलेशन से जुड़े किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि उनका छोटा बेटा अभी स्टेम में है, वो टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ की फिल्ड में है. फिलहाल, रेयान यूनिवर्सिटी ऑफ सर्दन कैलिफोर्निया में पढ़ाई कर रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Dec 20, 2025 04:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola