Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

अचानक बिगड़ी तबीयत चंद पलों में तोड़ा दम! आखिरी वक्त में भी पत्नी अरुणा के करीब थे फिल्ममेकर

Kuku Kohli Last Moments: मशहूर फिल्म डायरेक्टर कुकू कोहली के आखिरी वक्त से जुड़ी एक अपडेट सामने आई है. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Aug 26, 2026 15:53
Share :

Kuku Kohli Last Moments: हिंदी सिनेमा के मशहूर फिल्म डायरेक्टर और दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी के पति कुकू कोहली के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. कुकू कोहली को 25 अगस्त, 2026 मंगलवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा और कुछ ही पलों में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इसी बीच उनके आखिरी वक्त से जुड़ी एक अपडेट सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुकू कोहली अपने आखिरी पलों में पत्नी अरुणा ईरानी से फोन पर बात कर रहे थे.

बताया जा रहा है कि सोमवार 24 अगस्त की रात कुकू कोहली को बेचैनी महसूस हुई. इसके बाद उन्हें तुरंत आनन-फानन में अस्पताल में एडमिट करवाया गया था. उस वक्त वहां उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी. लेकिन मंगलवार की शाम करीब 5.15 बजे अपनी पत्नी से बात करते समय उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट हुआ और कुछ देर ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि पति के निधन से अरुणा ईरानी को गहरा सदमा लगा है. वह अभी भी किसी से बात करने की स्थिति में नहीं हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Aug 26, 2026 03:53 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola