Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

KGF 2 के को-डायरेक्टर के बेटे का निधन, लिफ्ट हादसे में गई लाडले की जान

KGF 2 Co-Director Son Death: फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के बेटे का निधन हो गया है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Dec 18, 2025 16:03
Share :

KGF 2 Co-Director’s Son’s Death: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. दरअसल, ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ और ‘सालार’ के को-डायरेक्टर कीर्तन नादगौड़ा के बेटे सोनाश का निधन हो गया है. कीर्तन नादगौड़ा और स्मृति नादगौड़ा के परिवार पर दुखों का भारी पहाड़ टूट पड़ा है. उनका बेटा अभी सिर्फ 5 साल का था. जानकारी के मुताबिक यह दुखद हादसा 17 दिसंबर को हुआ. बताया जा रहा है कि बिल्डिंग की लिफ्ट में फंसने से कीर्तन बेटे सोनाश की मौत हो गई. यह घटना इतनी अचानक हुई कि परिवार के लोगों को सोनाश को बचाने का कोई मौका तक नहीं मिला.

बेटे को खोने के बाद कीर्तन और स्मृद्धि का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. परिवार के करीबियों के मुताबिक दोनों माता-पिता अपनी सुधबुध खो बैठे हैं. इसी साल अक्टूबर में उन्होंने अपने लाडले का बर्थडे मनाया था. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Dec 18, 2025 04:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola