Presley Gerber Death News: सुपरमॉडल सिंडी क्रॉफर्ड के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके 27 साल के बेटे और मॉडल प्रेस्ली गेरबर का निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेस्ली ने रविवार 20 सितंबर को लॉस एंजिल्स के एक रिहैबिलिटेशन सेंटर में आखिरी सांस ली. लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल एग्जामिनर के रिकॉर्ड के हवाले से यह जानकारी सामने आई है. हालांकि, अभी उनकी मौत की आधिकारिक वजह सामने नहीं आई है और ऑटोप्सी भी पूरी नहीं हुई है.
परिवार की ये खास अपील
प्रेस्ली के निधन की खबर की पुष्टि उनके परिवार की ओर से की गई है. सिंडी क्रॉफर्ड, उनके पति रैंडे गेरबर और बेटी काइया गेरबर की ओर से जारी बयान में परिवार ने इस मुश्किल वक्त में प्राइवेसी की अपील की है. बयान में कहा गया कि परिवार इस बेहद मुश्किल और दर्दनाक समय में निजता चाहता है.
सिंडी क्रॉफर्ड के इकलौते बेटे थे प्रेस्ली सिंडी
प्रेस्ली सिंडी क्रॉफर्ड और बिजनेसमैन रैंडे गेरबर के इकलौते बेटे थे. उनकी बहन काइया गेरबर भी जानी-मानी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. प्रेस्ली ने भी अपनी मां के नक्शेकदम पर चलते हुए कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था. उन्होंने कई फैशन ब्रांड्स के लिए काम किया और अपनी बहन काइया के साथ भी मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आए.
मेंटल हेल्थ को लेकर खुलकर बोले थे प्रेस्ली
प्रेस्ली अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों को लेकर भी काफी खुलकर बात करते थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी मेंटल हेल्थ और नशे की लत से जुड़ी चुनौतियों के बारे में बात की थी. उन्होंने ‘मेंटल हेल्थ मंडेज’ नाम से वीडियो सीरीज भी शुरू की थी, जिसके जरिए वह अपनी जर्नी शेयर करते और दूसरों को मुश्किल समय से निकलने के लिए इंस्पायर करते थे.
प्रस्ली ने शेयर किया था एक्सपीरिंय
एक पॉडकास्ट में प्रेस्ली ने बातचीत में बताया था कि वह चाहते हैं कि उनके एक्सपीरियंस किसी दूसरे व्यक्ति के काम आ सकें. उनका कहना था कि अगर उनकी कहानी से एक व्यक्ति को भी मदद मिलती है, तो उनके लिए यह काफी मायने रखता है.
पेरिस हिल्टन का कमेंट भी चर्चा में
प्रेस्ली के निधन की खबर के बाद उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर पेरिस हिल्टन का पुराना कमेंट भी चर्चा में आ गया है. पेरिस ने उनके एक पोस्ट पर ‘लव यू ब्रो’ लिखा था और हार्ट इमोजी शेयर किए थे. इसके बाद फैंस उस पोस्ट को दोबारा देख रहे हैं. हालांकि, इस कमेंट के पीछे की वजह को लेकर सोशल मीडिया पर लगाए जा रहे कयासों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
सदमे में परिवार और फैंस
बहरहाल, प्रेस्ली गेरबर के अचानक निधन से उनका परिवार और चाहने वाले सदमे में हैं. फिलहाल परिवार ने लोगों से उनकी निजता का सम्मान करने की अपील की है और मौत की आधिकारिक वजह का इंतजार है.