Tuesday, 28 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jimmy Shergill से पिता ने गुस्से में डेढ़ साल तक क्यों नहीं की थी बात? निधन के बाद वायरल हुआ किस्सा

Jimmy Shergill Father Death: जिमी शेरगिल के पिता इस दुनिया में नहीं रहे. उनके निधन के बाद अब वो किस्सा खूब वायरल हो रहा है, जब बेटे की एक हरकत से खफा होकर उन्होंने डेढ़ साल तक जिमी से बात नहीं की थी. पगड़ी दोनों के रिश्ते में दरार का कारण बन गई थी, लेकिन कैसे? चलिए जानते हैं.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 13, 2025 18:58
Share :
जिमी शेरगिल के पिता ने डेढ़ साल क्यों नहीं की थी उनसे बात? (Photo Credit- X)

Jimmy Shergill Father Death: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर जिमी शेरगिल के पिता और मशहूर पेंटर सत्यजीत सिंह शेरगिल का निधन हो गया है. 90 साल की उम्र में उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस दुनिया को अलविदा कह दिया है. पिता से पहले जिमी अपनी मां को भी खो चुके हैं. उनकी मां की हार्ट अटैक से जान चली गई थी. वहीं, अब पिता की मौत से जिमी का बुरा हाल हो गया है. इसी बीच अब इस बाप-बेटे से जुड़ा एक पुराना किस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. एक बार इस बाप-बेटे के बीच कुछ ऐसा हुआ था कि दोनों डेढ़ साल तक बात नहीं कर पाए थे. जिमी शेरगिल से पिता इतना गुस्सा हो गए थे कि वो उनसे बात तक नहीं करना चाहते थे.

दरअसल, जिमी शेरगिल सिख परिवार से आते हैं और उनकी फैमिली में पगड़ी को काफी अहमियत दी जाती है. यही पगड़ी जिमी शेरगिल और उनके पिता के रिश्ते के बीच आ गई थी. आपको बता दें, जिमी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता काफी सख्त थे और उनकी एक हरकत के चलते रिश्ता लगभग टूट गया था. हुआ ये कि जिमी के घर पर पगड़ी रखना अनिवार्य था. ऐसे में एक्टर ने भी बाल बढ़ाए और दाढ़ी रखी थी, लेकिन 18 की उम्र के बाद जब वो हॉस्टल में रहते थे, तो उन्हें अपने सारे काम खुद करने पड़ते थे. जब उन्हें पगड़ी धोने में दिक्कत होने लगी, तो उन्होंने घरवालों को बिना बताए बाल कटवा लिए और पगड़ी हटा दी. जब वो गर्मियों की छुट्टियों में घर गए, तो पिता इतने नाराज हुए कि उन्होंने अपने लाडले से डेढ़ साल तक बात नहीं की थी.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 13, 2025 06:58 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola