Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Inside Divyanka Tripathi’s Delivery Room : अचानक क्यों डर गए Vivek Dahiya ? फैंस को बताई पूरी कहानी

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज़ को एंजॉय कर रहे हैं। 26 मई को दिव्यांका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया और अब कपल अपने दोनों नन्हें शहज़ादों के साथ घर पहुंच चुका है। हाल ही में सामने आए वीडियो में दिव्यांका और विवेक अपनी लग्ज़री कार में बच्चों को लेकर अस्पताल से घर जाते दिखाई दिए, जहां पूरे परिवार की खुशी साफ झलक रही थी।

Edited By : pooja.rajput | Updated: May 30, 2026 14:33
Share :
Divyanka Tripathi

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत फेज़ को एंजॉय कर रहे हैं। 26 मई को दिव्यांका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया और अब कपल अपने दोनों नन्हें शहज़ादों के साथ घर पहुंच चुका है। हाल ही में सामने आए वीडियो में दिव्यांका और विवेक अपनी लग्ज़री कार में बच्चों को लेकर अस्पताल से घर जाते दिखाई दिए, जहां पूरे परिवार की खुशी साफ झलक रही थी। हालांकि, इस मुस्कान के पीछे का डर और घबराहट अब विवेक दहिया ने अपने नए व्लॉग में शेयर की है। विवेक ने बताया कि डिलीवरी से एक रात पहले उन्हें बिल्कुल नींद नहीं आई थी। उनके मन में बार-बार यही सवाल आ रहा था कि क्या वह एक अच्छे पिता बन पाएंगे और बच्चों को सुरक्षित व खुशहाल जिंदगी दे पाएंगे। व्लॉग में दिव्यांका का इमोशनल मोमेंट भी देखने को मिला, जहां विवेक उन्हें संभालते नजर आए। विवेक ने डॉक्टरों से पहले ही कह दिया था कि वह डिलीवरी के दौरान पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। हालांकि जब तक वे लेबर रूम पहुंचे, तब तक बच्चों का जन्म हो चुका था। विवेक ने बताया कि ऑपरेशन के दौरान इतना ब्लड देखकर वह अंदर तक हिल गए थे। वहीं पहली बार अपने दोनों बेटों को देखकर वह बेहद भावुक हो गए। अब फैंस कपल को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं।

First published on: May 30, 2026 02:33 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola