Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office: 47वें दिन भी छाई रही ‘हनुमान अंश’, वीकएंड के बाद ‘मिर्जापुर द मूवी’ का हुआ बुरा हाल, जानें कलेक्शन

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' लगातार सिनेमाघरों में दर्शकों की पहली पसंद हुई है. वहीं अब 'मिर्जापुर: द मूवी' की कमाई घटने लगी है. जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन.

Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie

Hanuman Ansh VS Mirzapur The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई नई फिल्में लगी हुई हैं. हाल ही में रिलीज हुई करीना कपूर की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ सहित ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ सिनेमाघरों में छाई हुई हैं. लेकिन हनुमान अंश सबसे अच्छा कलेक्शन कर रही हैं. 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म हनुमान अंश ने मंगलवार को 47 दिन पूरे किए हैं. वहीं ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 19 दिन. आइए दोनों फिल्मों की कमाई के बारे में जानते हैं.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई

पहले बात करें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ की तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 19 दिन पूरे कर लिए हैं. पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 146 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसने 55 करोड़ रुपये कमाए. वीकेंड के बाद सोमवार को इस फिल्म का कलेक्शन 1.90 करोड़ रुपये रहा.

---विज्ञापन---

वीकेंड के बाद ढीली पड़ी ‘मिर्जापुर: द मूवी’

बात करें 19वें दिन की कमाई की तो अब तक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ₹1.20 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹260.51 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹218.80 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

हनुमान अंश का कलेक्शन

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर 47 दिन पूरे कर चुकी हैं और अब भी फिल्म सिनेमाघरों में अपनी मजबूत उपस्थिति पेश कर रही है. पहले हफ्ते में ‘हनुमान अंश’ ने 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे. इसके बाद दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 40 लाख रुपये रही थी. वहीं तीसरे हफ्ते में जैसे चमत्कार हो गया. फिल्म की कमाई बढ़ी और इसने 10.40 करोड़ रुपये कमाए थे. चौथे हफ्ते में इसकी कमाई में और उछाल आया और इसने 61 करोड़ रुपये कमाए. पांचवे हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. छठे हफ्ते फिल्म ने 80.25 करोड़ रुपये कमाए. 43वें दिन 5, 44वें दिन 9.75 करोड़, 45वें दिन रविवार को 13.75 करोड़ और 46वें दिन 4.15 करोड़ कमाए.

---विज्ञापन---

47वें दिन हनुमान अंश ने दिखाया दम

बात करें आज यानी 47वें दिन मंगलवार की कमाई की तो अब तक फिल्म ने ₹3.04 करोड़ की नेट कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹329.54 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹279.07 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

First published on: Sep 22, 2026 08:29 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola