Krishna Mukerji Last Rites: बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रानी मुखर्जी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आज यानी 22 सितंबर की दोपहर को एक्ट्रेस की मां, कृष्णा मुखर्जी का 75 साल की उम्र में निधन हो गया. यश राज फिल्म्स ने इसकी जानकारी दी और परिवार ने इस दुख की घड़ी में प्राइवेसी बनाए रखने का अनुरोध किया है. कृष्णा मुकर्जी के अंतिम संस्कार के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स रानी मुकर्जी के घर पहुंच दिखाई दिए हैं.
रानी मुखर्जी के घर पहुंचीं आलिया भट्ट
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट रानी मुखर्जी की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचीं. बाद में आलिया श्मशान घाट भी गईं. आलिया हाल ही में यश राज बैनर के तले बनी फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आई थीं.
#AliaBhatt reaches the crematorium to pay her last respects at #KrishnaMukerji’s funeral. #FilmfareLens https://t.co/Jxpdz1kPGh
— Filmfare (@filmfare) September 22, 2026
शाहरुख खान पहुंचे
सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे. दोनों ने पहुंचकर कृष्णा मुखर्जी को अंतिम श्रद्धांजलि दी.
#ShahRukhKhan reaches the crematorium with #GauriKhan for #RaniMukerji’s mother #KrishnaMukerji’s funeral. #FilmfareLens https://t.co/xd6RR95SdH
— Filmfare (@filmfare) September 22, 2026
करण जौहर
फिल्ममेकर करण जौहर भी इस दुख की घड़ी में रानी मुखर्जी की मां को श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे. सफेद कुर्ते पजामे में करण कार से घर की ओर जाते दिखे हैं.
#KaranJohar and #AnilKapoor arrive at the crematorium for #KrishnaMukerji’s funeral. #FilmfareLens https://t.co/onFgzseKnY
— Filmfare (@filmfare) September 22, 2026
अनिल कपूर
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भी रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं.
सिंगर थीं रानी मुखर्जी की मां
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी सिंगर थीं. उन्होंने बंगाली सिनेमा में कई फिल्मों के गाने गाए थे. कृष्णा मुखर्जी ने मशहूर फिल्ममेकर राम मुखर्जी से शादी की थी. साल 2017 में उनके पति राम मुखर्जी का निधन हो गया था. वहीं अब उन्होंने भी दुनिया को अलविदा कह दिया है. कृष्णा अपनी बेटी रानी के साथ अक्सर इवेंट और फिल्म की स्क्रीनिंग पर नजर आती थीं.