Tuesday, 22 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Daayra Vs Vibe Box Office Day 5: वीकेंड बाद ‘दायरा’ और ‘वाइब’ का हुआ बुरा हाल, जानें मंगलवार को किसने कितना कलेक्शन किया

Daayra Vs Vibe Box Office Day 5: बीते शुक्रवार 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई करीना कपूर की फिल्म 'दायरा' और कुणाल खेमू की 'वाइब' की कमाई लगातार गिरती जा रही है. जानें मंगलवार को फिल्म ने कितने करोड़ कमाए.

Daayra Vs Vibe Box Office Day 5
Daayra Vs Vibe Box Office Day 5

Daayra Vs Vibe Box Office Day 5: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं. ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर द मूवी’ जैसी फिल्में पहले ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई हैं. वहीं हाल ही में रिलीज हुई ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लगातार गिरती जा रही है. दोनों फिल्मों को रिलीज हुए बॉक्स ऑफिस 5 दिन हो गए हैं. आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने 5वें दिन कितना कलेक्शन किया.

‘दायरा’ का हुआ बुरा हाल

पहले बात करें बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और साउथ स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ की तो बॉक्स ऑफिस पर इसका हाल बहुत बुरा है. रिलीज के केवल 4 दिन में ही फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई है. चौथे दिन फिल्म ने मात्र 50 लाख रुपये का बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

‘दायरा’ डे 5 कलेक्शन

बात करें पांचवें दिन यानी मंगलवार की कमाई की तो अब तक, ‘दायरा’ ने मात्र 28 लाख की नेट कमाई की है. इससे भारत में फिल्मा का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹6.33 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹5.28 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

पहले दिन ‘दायरा’ ने 1 करोड़ का बिजनेस किया था. इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ कमाए और फिर तीसरे दिन इसने 1.75 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन दायरा ने 50 लाख की कमाई की. इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है.

---विज्ञापन---

‘वाइब’ की भी हालत खराब

कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और प्रीति जिंटा स्टारर फिल्म ‘वाइब’ का भी कुछ ऐसा ही हाल है. दायरा के साथ रिलीज हुई ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दम नहीं दिखा पा रही है. इसकी हालत भी दायरा जैसी ही है. पांचवें दिन मंगलवार को फिल्म ने अब तक 53 लाख की कमाई की है. इसके साथ ही, भारत में फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹10.63 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹8.88 करोड़ हो गया है, जबकि भारत में फाइनल कलेक्शन की जानकारी अभी आनी बाकी है.

बीते दिनों की कमाई

इससे पहले चौथे दिन ‘वाइब’ ने 90 लाख बिजनेस किया था. तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़, दूसरे दिन 2.75 करोड़ और पहले दिन 1.70 करोड़ का बिजनेस किया. ‘वाइब’ की कहानी फिल्म के लीड स्टार कुणाल खेमू ने लिखा है. ये उनके डायरेक्शन में बनी दूसरे फिल्म है. इससे पहले ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का निर्देशन भी कुणाल खेमू ने किया था.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 22, 2026 09:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola